Wed, Jul 29th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

डीएम का सड़क हादसे रोकने पर जोर, हेलमेट चेकिंग व सीट बेल्ट को लेकर अभियान चलाएं

by Raju Chaurasia • October 5, 2022

डीएम का सड़क हादसे रोकने पर जोर, हेलमेट चेकिंग व सीट बेल्ट को लेकर अभियान चलाएं

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

संवाददाता
यूनिक समय /मथुरा। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री  की घोषणाओं से सम्बंधित निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा तथा सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली।   मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं के संबंध में समीक्षा बैठक लेते हुए सभी संबंधित विभागों को समय से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों ने प्रस्तावित कार्यों की प्रगति पर जानकारी दी। कार्याे में आ रही दिक्कतों के बारे में भी अवगत कराया ।

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों से स्वयं कार्य का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। साथ ही जहां -जहां विवाद की स्थिति है, वहां संबंधित एसडीएम के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य को पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।          इसी क्रम सड़क सुरक्षा की समिति की बैठक लेते हुए जिलाधिकारी ने  परिवहन और शिक्षा अधिकारी को सभी स्कूलों में वाहन संचालन को लेकर सरकार के द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार वहां परिचालान करवाने के लिए स्कूल संचालकों को देने के निर्देश दिये। साथ ही साथ वैसे स्कूल जिनके पास अधिक वाहन हैं उनके साथ बैठक कर यह सुनिश्चित करवाएं कि बसों में बच्चे ओवरलोड न हो। बसों में सुरक्षा के मानक का पालन सुनिश्चित हो। वहीं लगातार सघन वाहन चेकिग अभियान चला कर हेलमेट व सीटबेल्ट आदि की जांच करने के निर्देश दिये। उन्होंने परिवहन तथा पुलिस विभाग को सड़क हादसे पर रोक लगाने के लिए हेलमेट चेकिग व सीटबेल्ट को लेकर लगातार जांच अभियान चलाने के निर्देश दिये। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक के दौरान एआरटीओ मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि  परिवहन विभाग द्वारा लगातार यातायात नियमों को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने सड़कों में ब्लैक स्पाट को चिन्हित करते हुए हादसों में रोकथाम करने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीणा, एमवीडीए सचिव राजेश कुमार, अपर नगर आयुक्त क्रान्ति शेखर सिंह, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण सनसवीर सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी किरन चौधरी  आदि उपस्थित थे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.