Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

बारात में दूल्हा बने प्रभु श्रीराम पर फूल बरसाए

by manish • November 3, 2023

बारात में दूल्हा बने प्रभु श्रीराम पर फूल बरसाए

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। बाल रामलीला कमेटी के बैनर तले सरस्वती कुंड क्षेत्र स्थित बाल रामलीला कमेटी सभागार में चल रही रामलीला मंचन अंतर्गत राम बारात निकाली गई। राम बारात मसानी स्थित अवधपुरी से प्रारंभ होकर कच्ची सड़क ,लाल दरवाजा ,चौक बाजार, स्वामी घाट, छत्ता बाजार तिलक द्वार पहुंची। बारात में राम भक्त हनुमान, शंकर पार्वती तथा कैला देवी सहित अनेक झांकियां शामिल थी।

वही विभिन्नता व द्वारा अपने शस्त्रों के साथ काली के स्वरूपों का स्वागत किया। बारात में सभापति उपसभापति उप प्रधानमंत्री सहित सभी पदाधिकारी भगवान राम की जय जयकार करते चल रहे थे। बारात का नगर वासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

इस अवसर पर महापौर विनोद अग्रवाल, सभापति बृजबिहारी अग्रवाल गुहेरा वाले, उप-सभापति दुर्गेश बिन्दल प्रेस वाले, अशोक वर्मा, अनिल मेडीकल, प्रधानमंत्री चौ. भूपेन्द्र अग्रवाल, उप-प्रधानमंत्री ललित अग्रवाल, गजेन्द्र यादव एडवोकेट, योगेन्द्र गोयल बिजली वाले, विष्णु राजपूत, योगेश आवा, श्याम शर्मा, कृष्णमणि सूबेदार, बिशनदयाल सर्राफ,राजेंद्र प्रसाद, योगेंद्र चतुर्वेदी,मानसिंह राजपूत , दिवाकर आचार्य , नारायण शर्मा आदि शामिल थे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.