Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

जी.एल. बजाज में पर्यावरण संरक्षण पर कार्यशाला

by manish • November 21, 2023

जी.एल. बजाज में पर्यावरण संरक्षण पर कार्यशाला

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। पर्यावरण प्रदूषण एक वैश्विक समस्या जरूर है लेकिन हम अनुपयुक्त वस्तुओं के सही प्रबंधन द्वारा इससे निजात पा सकते हैं। हम अपने घर के अनुपयुक्त सामान को सही तरीके से प्रबंधित कर, वस्तुओं को फेंकने की बजाय उनकी मरम्मत कर अपने द्वारा उत्पादित कचरे की मात्रा और पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभाव में बड़ा अंतर ला सकते हैं। यह बातें जी.एल. बजाज ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस के छात्र-छात्राओं को जानी-मानी डिजाइनर शुभी सचान ने बताईं।

सुश्री सचान ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण से ही हम अपने आसपास के वातावरण को सुरक्षित रख सकते हैं। छात्र-छात्राएं इसमें बड़ी भूमिका अदा कर सकते हैं क्योंकि वही हमारा भविष्य हैं। रचनात्मक नवाचार को प्रतिबद्ध शुभी सचान ने कहा कि भविष्य उन लोगों का है जो अपने सपनों की सुन्दरता में विश्वास करते हैं।

लंदन के सेंट्रल सेंट मार्टिंस स्कूल आॅफ आर्ट एण्ड डिजाइन से मटेरियल फ्यूचर्स में परास्नातक सुश्री सचान ने टिकाऊ डिजाइन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनकी परियोजनाएं, लाइफ आॅफ ए बुलेट और ट्रेडिशनल फ्यूचर्स कार्यात्मक और पर्यावरण के अनुकूल वस्तुओं को बनाने में अपशिष्ट पदार्थों की क्षमता पर प्रकाश डालती हैं। उन्होंने कहा कि हम अनुपयुक्त वस्तुओं को जलाकर पर्यावरण को ही प्रदूषित करते हैं। अपशिष्ट जलाए जाने से होने वाला प्रदूषण कई स्वास्थ्य समस्याओं अस्थमा, हृदय रोग, कैंसर जैसी गम्भीर बीमारियों से जुड़ा हुआ है।

सुश्री सचान ने कहा कि अपशिष्ट और उसका गलत प्रबंधन भी बड़ी समस्याएँ पैदा कर रहा है। अगर हमें कचरा प्रबंधन में जिम्मेदारी बरतनी है, तो हमें अपने घर की अनुपयुक्त वस्तुएं इस तरह रखनी होंगी जोकि बाहर जाकर भी समस्या और परेशानी का बायस न बनें। सुश्री सचान ने छात्र-छात्राओं को ई-अपशिष्ट से होने वाले खतरों से भी आगाह किया। संस्थान की निदेशक प्रो. नीता अवस्थी ने डिजाइनर शुभी सचान को स्मृति चिह्न भेंटकर उनका आभार

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.