Sun, Jul 26th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

मथुरा से हेमा मालिनी तीसरी बार लोकसभा चुनाव लड़ेगी

by Raju Chaurasia • March 2, 2024

मथुरा से हेमा मालिनी तीसरी बार लोकसभा चुनाव लड़ेगी

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। भारतीय जनता पार्टी ने आज लोकसभा चुनाव के लिए करीब 195 प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया।  ड्रीम गर्ल हेमामालिनी को तीसरी बार प्रत्याशी बनाया गया है। शनिवार की सायं भाजपा की ओर से प्रत्याशियों की सूची जारी करने की खबर टीवी चैनलों पर आई तो सभी के कान खड़े हो गए।

यूपी की सूची सबके लिए अहम थी। कई दिनों से लोग इस सूची का इंतजार कर रहे थे। सांसद ने पिछले दिनों मथुरा भ्रमण के दौरान स्पष्ट कर दिया था कि वह चुनाव लड़ेंगी तो मथुरा से। कान्हा की नगरी से उनका बेहद लगाव है। हालांकि रेलवे ग्राउंड पर हुए ब्रज रज उत्सव में बालीवुड की अभिनेत्री हेमामालिनी का मीरबाई पर नृत्य की प्रस्तुति को देखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आए थे। उसी समय यह पक्का हो गया था कि तीसरी बार हेमामालिनी को ही टिकट मिलेगी।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.