Wed, Jun 24th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

12वे राउंड में भाजपा प्रत्याशी को 2.10 लाख वोट मिले

by Raju Chaurasia • June 4, 2024
Advertisement
Ad

इंडिया गठबंधन प्रत्याशी दूसरे और बसपा प्रत्याशी तीसरे नंबर पर
यूनिक समय, मथुरा। मथुरा संसदीय क्षेत्र के चुनाव की मतगणना के 12वें राउंड में भाजपा प्रत्याशी हेमामालिनी अपने प्रतिद्वंदियों को पीछे छोड़ते हुए आगे बढ़ गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी की ओऱ से जारी विज्ञप्ति के अनुसार मतगणना के 12वें राउंड में भाजपा प्रत्याशी हेमामालिनी अपने प्रतिद्वंदियों से काफी आगे निकल गई है। उन्होंने 12वें राउंड में पांचों विधानसभा क्षेत्रों में 210756 वोट हासिल किए। इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश धनगर को 75818 वोट मिले तो बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी चौ. सुरेश सिंह 75068 वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी ने दोपहर के वक्त काफी बढ़त बना ली थी। अब लग रहा है कि प्रतिद्वंदी प्रत्याशी किसी भी तरह से भाजपा को मात नहीं दे सकते हैं।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.