Sun, Jul 26th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

आठवें राउंड में भाजपा प्रत्याशी को 1.44 लाख वोट मिले

by Raju Chaurasia • June 4, 2024

आठवें राउंड में भाजपा प्रत्याशी को 1.44 लाख वोट मिले

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

इंडिया गठबंधन प्रत्याशी दूसरे और बसपा प्रत्याशी तीसरे नंबर पर

यूनिक समय, मथुरा। मथुरा संसदीय क्षेत्र के चुनाव परिणाम पर लोगों की निगाहें सुबह से लगी हैं। हर कोई परिणाम जानने को उत्सुक है। जिला निर्वाचन अधिकारी की ओऱ से जारी विज्ञप्ति के अनुसार मतगणना के आठवें राउंड में भाजपा प्रत्याशी हेमामालिनी अपने प्रतिद्वंदियों से काफी आगे निकल गई है। उन्होंने आठवें राउंड में पांचों विधानसभा क्षेत्रों में 0144736 वोट हासिल किए। इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश धनगर को 51625 वोट मिले तो बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी चौ. सुरेश सिंह 46920 वोट मिले। इस तरह से भाजपा प्रत्याशी गठबंधन प्रत्याशी और बसपा प्रत्याशी को पीछे छोड़ते हुए हैट्रिक बनाने की ओर अग्रसर हो रही हैं। भाजपा प्रत्याशी की जीत को देखते हुए पार्टी कार्यकर्ता उत्साहित नजर आ रहे हैं। वह आपस में बधाई देते हुए मिठाई खिला रहे हैं।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.