Wed, Jun 24th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

कोसीकलां: दो बहनों को भगा ले जाने की रिपोर्ट

by Raju Chaurasia • May 16, 2024
Advertisement
Ad
कोसीकलां। एक मौहल्ले से दो बहनों को भगा ले जाने की रिपोर्ट एक नामजद के खिलाफ दर्ज कराई है। एक मौहल्ले में रहने वाले पीड़ित ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि 14/15 मई की रात्रि में पड़ोस की गली में रहने वाला सलमान उसके घर की छत पर आया और मेरी छोटी बेटी मीनाक्षी 16 वर्ष को मोबाईल फोन देकर गया। इसकी शिकायत सलमान के परिजनों से की तो उन्होने धमकी दी। 15 मई की शाम को पांच बजे उसकी पुत्री मीनाक्षी (16 वर्ष), रूबी (19 वर्ष) घर से बाजार बल्देवगंज सामान लेने गई, अभी तक घर वापस नहीं आई है। आरोप है कि सलमान दोनों पुत्रियों को भगा ले गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनो बहनों की बरामदगी के प्रयास शुरू कर दिए है।

दवा व्यापारी को ले जाने पर  पुलिस के विरोध में धरना

यूनिक समय, कोसीकलां। एक मामले में वांछित चल रहे दवा व्यवसायी संजय सिरोलिया को  सिरसा हरियाणा पुलिस द्वारा अपने साथ ले जाने के मामले में बृहस्पतिवार को घंटाघर पर धरना दे रहे दवा व्यवसायियों को पुलिस ने उठा दिया, जिससे दवा व्यवसाई बैकफुट पर आ गए। फिर लालाराम मार्ग में एक मार्केट में धरना पर बैठ गए। कुछ व्यवसाईयों ने धरने का विरोध करते हुए अपनी दुकानें खोली तो कुछ ने बंद रखी। व्यापारी नेता के आश्वासन पर दोपहर दो  बजे दुकानें खुल सकी।
Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.