Mon, Jun 15th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

मांट-राया मार्ग पर बारहमासी के समीप हादसा, प्राइवेट बस ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत

by Raju Chaurasia • January 12, 2022
Advertisement
Ad

संवाददाता
मांट (मथुरा)। थाना क्षेत्र अंतर्गत मांट-राया मार्ग बारहमासी के निकट प्राइवेट बस ने बाइक सवारों को रौंद दिया। इसमें एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल  एवं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह मांट-राया मार्ग पर बारहमासी चौकी के निकट मांट से राया की तरफ जा रही प्राइवेट बस ने सामने से आ रहे बाइक सवार उस्मान पुत्र सलीम एवं जाबुद्दीन निवासी नगला जयसिंह थाना सुरीर को बाइक समेत रौंद दिया। उस्मान (30) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं जाबुउद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस की सूचना पर परिवार वाले मौके पर पहुंचे। मृतक के भाई जुम्मा ने बताया कि बस का चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.