Sun, Jul 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

दस अक्टूबर को होगा महाराजा अग्रसेन जयंती कार्यक्रम, वरिष्ठ अग्रजन एवं वरिष्ठ अग्रमाताओं का होगा सम्मान

by Raju Chaurasia • September 13, 2021

दस अक्टूबर को होगा महाराजा अग्रसेन जयंती कार्यक्रम, वरिष्ठ अग्रजन एवं वरिष्ठ अग्रमाताओं का होगा सम्मान

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

सांस्कृतिक संवाददाता
मथुरा। अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन जिला इकाई ने 10 अक्टूबर को भव्य दिव्य महाराजा अग्रसेन जयंती  कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है। इसमें समाज के मनीषियों तथा चिकित्सकों का सम्मान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

यह जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल ‘मुकुट वालों ’ने दी। जिला महामंत्री अनुराग मित्तल ने बताया कि महाराज अग्रसेन जयंती महोत्सव की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। जीएलए विश्वविद्यालय के चीफ फाइनेंस आफीसर  विवेक अग्रवाल को कार्यक्रम का मुख्य संयोजक, अवधेश अग्रवाल गया वालों को जयंती महोत्सव कार्यक्रम संयोजक नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि जल्द अन्य सभी पदाधिकारियों के साथ बैठकर जयंती महोत्सव के होने वाले सभी कार्यक्रमों को अंतिम रूप देते हुए विभिन्न कार्यक्रमों के संयोजक नियुक्त कर दिए जाएंगे। बैठक में राष्ट्रीय संयोजक (संगठन) अजयकांत गर्ग ने अंतररष्ट्रीय अग्रवाल समाज  द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की।  बैठक में प्रदेश अध्यक्ष युवा इकाई विवेक अग्रवाल का स्वागत किया गया।

बैठक में  जीएलए विश्वविद्यालय के चीफ फाइनेंसर आफीसर एवं प्रदेश अध्यक्ष (युवा) विवेक अग्रवाल,ब्रज प्रांत अध्यक्ष युवा अवधेश अग्रवाल गया वाले,  बृज प्रदेश सोशल मीडिया प्रमुख आशीष अग्रवाल पेड़ा वाले, महानगर महामंत्री राजकुमार अग्रवाल बर्तन वाले, कपिल अग्रवाल ,विवेक बंसल कातिब, ब्रज प्रदेश के अध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल मैदा वाले एवं  ब्रज प्रदेश महामंत्री अजय अग्रवाल आलू वाले उपस्थित थे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.