Tue, Jul 28th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

मथुरा: भीषण सड़क हादसे में चार की मौत

by Raju Chaurasia • September 16, 2023

मथुरा: भीषण सड़क हादसे में चार की मौत

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। शुक्रवार देर रात दिल्ली आगरा नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा हो गया। यहां दिल्ली की तरफ से आ रही कार बेकाबू होकर बगल में खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार सवार 3 दोस्तों और ट्रक ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 2 कार सवार गंभीर घायल हैं। कार सवार 5 दोस्त अलीगढ़ से कोकिलावन शनिदेव के दर्शन के लिए जा रहे थे। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला।

हादसा थाना जैंत क्षेत्र में स्थित चौधरी ढाबा के पास हुआ। हादसा इतना भयंकर था कि कार के परखचे उड़ गए। मृतकों की पहचान निविध बंसल, आलोक दयाल, आकाश, अजीत कुमार (ट्रक ड्राइवर) के रूप में की है। एसपी सिटी ने बताया कि घायलों की पहचान कमल वर्मा, विशाल वर्मा के रूप में हुई है। तीन मृतक अलीगढ़ के रहने वाले हैं, जबकि मृतक ट्रक ड्राइवर बिहार के छपरा का रहने वाला है। फिलहाल, पुलिस शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.