Sun, Jul 26th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

मैथोडिस्ट चर्च कैरोल गीतों से गुंजायमान हो उठा

by manish • December 22, 2023

मैथोडिस्ट चर्च कैरोल गीतों से गुंजायमान हो उठा

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। नगर में क्रिसमस कार्यक्रमों की धूम मची हुई है। बीती सायं कृष्णापुरी चौराहे स्थित मुख्य गिरजाघर सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च में कैंटेटा सर्विस कैरोल गीत संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें आगरा व मथुरा क्षेत्र के मैथोडिस्ट चर्च के प्रतिभागियों ने कैरोल गीतों की मधुर प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को भक्ति मय बना दिया।

मथुरा चर्च की क्वायर की ओर से मौली सोलोमन, जे. विलियम, अभिषेक, सैमुएल, राहुल मैसी,अराधना, सनी, एलिस, स्तुति, भूमि, डौली आदि ने शोर दुनिया में यह हो गया आज पैदा मसीह हो गया, जिंगल बेल, हम तीन बादशाह, आज राजाओं के राजा का जन्मदिन है, आए हो क्रीस्ट तुम बनकर जीवन हमारा , दूर से सितारे ने हमको दिया ये इशारा, सुन लो मेरे भाइयों मसीहा मेरा दुनिया में आया, मैंने पहले से कह दई मसीह मरियम कौ जायो है आदि भजन प्रस्तुत किए गए।

इसका संचालन डीएस आगरा मंडल पास्टर पंकज इंद्रजीत ने प्रार्थना से किया। उन्होंने यीशु मसीह के जन्म के विषय में संदेश दिया। मैथोडिस्ट चर्च वृंदावन के पादरी देवेंद्र सिंह, मैथोडिस्ट चर्च रिफाइनरी के पादरी जोनाथन ग्रीन, आगरा रीजनल कॉन्फ्रेंस के ले लीडर रॉबिन जैकब राम व आराधना संदेश, मिनिस्ट्री के संस्थापक एमरल्ड सिंह का स्वागत चर्च की ओर से मीडिया प्रभारी मनीष दयाल, स्थानीय ले लीडर हिमांशु रोबिन, यूथ एडवाइजर जरेश विलियम व राहुल शौ द्वारा माल्यार्पण कर किया गया। डीएस रेव्ड़ पंकज इंद्रजीत सिंह ने कार्यक्रम के उपरांत सभी आगंतुकों व उत्कृष्ट कार्यो में अपना योगदान देने वालों का आभार जताया। इस अवसर पर हिमांशु सिंह, रॉबिन राम, विराट, गणेश, अभिषेक, राहुल, अराधना, सनी, एलिस, स्तुति, भूमि, डौली, शबनम आदि ने सहभागिता की।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.