Mon, Sep 7th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

महंगाई के विरोध में राहुल गांधी का हल्ला बोल, कहा-आठ साल में लोकतंत्र किया बर्बाद

by Raju Chaurasia • August 5, 2022

महंगाई के विरोध में राहुल गांधी का हल्ला बोल, कहा-आठ साल में लोकतंत्र किया बर्बाद

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को मोदी सरकार पर जमकर बरसे। नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग केस(National Herald money laundering case) में घिरे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को महंगाई, बेरोजगारी और GST के मुद्दे को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने मोदी सरकार पर कई आरोप लगाए। साथ ही कहा कि 8 साल में लोकतंत्र बर्बाद कर दिया। राहुल गांधी की यह प्रेस कॉन्फ्रेंस ऐसे समय में हुई है, जब पिछले दो दिनों से प्रवर्तन निदेशालय(ED) नेशनल हेराल्ड के दफ्तर में छापा मार रहा था। यंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के ऑफिस को मंगलवार को सील कर दिया गया था। यह ऑफिस नेशनल हेराल्ड के ऑफिस में है। वहीं, सात घंटे से अधिक समय तक चली तलाशी के दौरान कांग्रेस सीनियर लीडर मल्लिकार्जुन खड़गे से भी पूछताछ हुई। इसी बीच कांग्रेस ने देशभर में प्रदर्शन का ऐलान किया था। विरोध स्वरूव सोनिया, राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी सांसद सदन में काले कपड़े पहनकर पहुंचे। उन्होंने खूब नारेबाजी की।

राहुल गांधी ने दिल्ली में हुई इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि क्या आप तानाशाही का मजा ले रहे हैं? इस सरकार ने 8 साल में लोकतंत्र को बर्बाद कर दिया। राहुल गांधी ने कहा कि आज देश में लोकतंत्र नहीं बचा। उसकी मौत हो चुकी है। आज चार लोगों की डिक्टेटरशिप है। हम महंगाई पर बोलना चाहते हैं, लेकिन पार्लियामेंट में हमें बोलने नहीं दिया जाता है। विरोध करने पर अरेस्ट कर लिय जाता है।

राहुल गांधी ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ(RSS) पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाए कि आज हर इंस्टीट्यूट में आरएसएस का आदमी बैठा है। राहुल गांधी ने कहा कि देश की मीडिया, इलेक्ट्रोल सिस्टम के दम पर ही विपक्ष खड़ा होता है। लेकिन अब वह सरकार के कंट्रोल में है। राहुल गांधी ने अपनी सरकार की तारीफ में कहा कि जब उनकी सरकार थी, तब इन्फ्रास्ट्रक्चर न्यूट्रल होता था। सरकार उसमें दखल नहीं देती थी। लेकिन आज ये सरकार के साथ है। जब कोई विरोध करता है, तो उसके खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसियां लगा दी जाती हैं। राहुल गांधी ने मीडिया के जरिये सवाल किया जिस लोकतंत्र को बनाने में 70 साल लगे, उसे 8 साल में खत्म कर दिया गया। लोकतंत्र की मौत हो चुकी है, आपको कैसा लग रहा है?

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राहुल गांधी के आरोपों को सही ठहराते हुए कहा कि राहुलजी ने जो कहा आप समझ लें कि देश में क्या हालात हैं? महंगाई बढ़ रही है, संविधान को खत्म किया जा रहा है।कोई सुनवाई नहीं। ईडी, इनकम टैक्स, सीबीआई ने आतंक मचा रखा है। गहलोत ने एक्टिविस्ट्स से आह्वान किया कि वे सरकार के खिलाफ खड़े हों। महंगाई और GST के मुद्दे पर मीडिया को भी आगे आना होगा।

राहुल गांधी के आरोपों पर भाजपा ने पलटवार किया है। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी की दादी ने मीडिया पर पाबंदी लगाई थी। ये लोग लोकतंत्र की नसीहत देते हैं। रविशंकर प्रसाद ने पूछा-“राहुल गांधी जी आप एक सवाल का जवाब दीजिए कि क्या आपकी पार्टी में कोई लोकतंत्र है? कांग्रेस में अच्छे नेता हैं, लेकिन सोनिया जी, राहुल जी और प्रियंका जी की ही पार्टी है जब लोगों ने आपको रिजेक्ट कर दिया है तो हम इसके लिए कहां से जिम्मेदार हैं?”

भाजपा ने कहा कि 2019 में पीएम के लिए बहुत कुछ कहा। लेकिन देश ने आपके हरा दिया। आपकी बहन यूपी गईं। वहां एक सीट भी नहीं मिली। आज डिफेंस डील में कोई कट नहीं होता है। बिचौलियों के लिए रास्ता बंद कर दिया गया है। आज जम्मू-कश्मीर से धारा 370 खत्म होने पर तिरंग लहरा रहा है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.