Sun, Nov 1st, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

अक्षत कलश रथ यात्रा के दौरान कृष्ण की नगरी हुई राममय

by manish • December 22, 2023

अक्षत कलश रथ यात्रा के दौरान कृष्ण की नगरी हुई राममय

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

मथुरा। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम की जन्मभूमि अयोध्या में नूतन राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र द्वारा गठित श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव समिति द्वारा नगर के मार्गों पर पूजित अक्षत कलश रथ यात्रा धूधाम से निकाली गई। इससे संपूर्ण कान्हा की जन्मस्थली का वातावरण राम मय हो गया। शहरवासियों द्वारा यात्रा का जगह–जगह पुष्पवर्षा कर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा पूजित अक्षत कलश रथ यात्रा मध्यान्ह में सरस्वती शिशु मंदिर दीनदयाल नगर के प्रारंभ होकर विकास बाजार, होली गेट, कोतवाली रोड ,भरतपुर गेट, घीया मंडी, चौक बाजार ,स्वामी घाट, विश्राम घाट, होली गेट होते हुए पुन: दीनदयाल नगर शिशु मंदिर पर ही विसर्जित हुई। रथयात्रा में सबसे आगे बैंड द्वारा रामधूनों को प्रस्तुत कर समूचे मार्ग को राममय कर दिया। सैकड़ों की संख्या में माता एवं बहिनें पीत वस्त्रों में सिर पर कलश रखकर समाज को राम संदेश दे रहीं थीं। भारी संख्या में सहभागी युवा एवं नौजवानों द्वारा द्वारा हाथों में भगवा ध्वज लेकर समूचे वातावरण को भगवामय कर दिया।

यात्रा के साथ चल रहे रथ पर प्रभु श्रीराम की नूतन मंदिर युक्त छवि मन को हर्षित और उसके सम्मुख अयोध्या जी से आए पूजित अक्षत कलश नागरिकों के मनोभाव को प्रफुल्लित कर रहे थे। संपूर्ण यात्रा मार्ग पर राम भक्तों द्वारा भारी पुष्प वर्षा एवं प्रभु श्री राम की आरती उतरी गई। यात्रा में सम्मिलित राम भक्त राम लला हम आएंगे, घर–घर अक्षत पहुंचाएंगे।

अक्षत पूलित कलश रथ यात्रा में संघ के विभाग प्रचारक अरुण कुमार, महापौर विनोद अग्रवाल, विधायक श्रीकांत शर्मा, विधायक मेघश्याम सिंह, डॉ. संजय, शिवकुमार, आर्येंद्र, प्रदीप गोस्वामी, राजू यादव, अमित जैन, गौकुलेश गौतम, हरवीर सिंह चाहर, छाया गौतम, संजय हरियाणा, मीडिया प्रमुख मुकेश शर्मा, योगेश आवा, ब्रजेंद्र नागर, दिनेश शर्मा, सविता, ललिता, अनीता, कविता, प्रतिभा, रामदास सहित हजारों की संख्या में राम भक्त सहभागी हुए। संचालन एवं संयोजन महानगर संयोजक विजय बंटा सर्राफ ने किया।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.