Sun, Jul 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

सम्बल स्कूल के बच्चों के प्रति दिखाया प्यार

by Raju Chaurasia • September 15, 2021

सम्बल स्कूल के बच्चों के प्रति दिखाया प्यार

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

कार्यालय संवाददाता
मथुरा। अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल महिला सम्मेलन महानगर इकाई के बैनर  तले पदााधिकारियों ने कल्याण करोति स्थित सम्बल स्कूल में पढ़ाई के साथ-साथ फिजियोथेरेपी आदि कार्यशाला करा रहे बच्चों के साथ समय व्यतीत किया। सभी बच्चों को संस्था की ओर से 20 तरह के खाद्य सामग्री, पठन एवं लेखन सामग्री भी प्रदान की गई। साथ ही उनकी फिजियोथेरेपी के लिए एक मशीन पवन पूजा अग्रवाल अडूकी बालों ने अपने पिताजी स्व.  जगदीश प्रसाद सर्राफ की स्मृति में प्रदान की ।

कार्यक्रम का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि कल्याणं करोति के सचिव सुनील शर्मा, नगर निगम पार्षद मूलचंद गर्ग, अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय संयोजक (संगठन) अजय कांत गर्ग, जिला महामंत्री अनुराग मित्तल, ब्रज प्रदेश युवा शक्ति के महामंत्री पवन अग्रवाल अडूकी वाले, ब्रज प्रदेश महिला शक्ति की अध्यक्ष श्रीमती दीप्ति अग्रवाल, महानगर महिला शक्ति की अध्यक्ष श्रीमती गरिमा  सिंघल ने किया।
अतिथियों ने सामाजिक कार्य करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन की महिला इकाई का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर  सीए नंदकिशोर अग्रवाल, अमरनाथ, सुमित अग्रवाल फरह, विपिन मित्तल, अतुल बंसल, प्रिऐश अग्रवाल, सुधीर  गोयल,माधव अग्रवाल, राखी अग्रवाल, श्रीमती सोनल मित्तल, श्रीमती गरिमा सिंघल, अंकिता गोयल, श्रीमती गुंजन अग्रवाल, श्रीमती अनुराधा मित्तल, श्रीमती दीप्ति अग्रवाल, श्रीमती मधु अग्रवाल, अंकित बंसल, प्रदीप अग्रवाल,  पवन अग्रवाल सर्राफ, आदि उपस्थित थे। संचालन जिला महामंत्री अनुराग मित्तल ने किया।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.