Mon, Jun 8th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

मथुरा-अलीगढ़ मार्ग पर कार सवार लुटेरों की करतूत, बाइक सवार को टक्कर मार दो लाख रुपये लूटे

by Raju Chaurasia • September 16, 2021
Advertisement
Ad

संवाददाता
मथुरा। कार सवार बदमाशों ने आज सुबह  बाइक सवार को टक्कर मारकर दो लाख रुपये लूट लिए और  फरार हो गए। इस वारदात की खबर से पुलिस महकमे हड़कंप मच गया। पुलिस दिन भर लुटेरों की तलाश में भाग दौड़ नजर आई।

इग्लास (अलीगढ़) थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम विहोई निवासी किशन वीर दो लाख रुपये लेकर मथुरा आ रहा था। किशन वीर के मुताबिक दो लाख रुपये उसने एक जमीन के सौदा के    वास्ते देने थे। वह तड़के करीब चार बजे के करीब बाइक द्वारा मथुरा के नजदीक सैय्यद के पास आ गया। यकायक पीछे से किसी वाहन ने उसे टक्कर मारी, वह गिर पड़ा। वाहन उसके पैरों को कुचलकर मार डालने का प्रयास भी किया। सड़क किनारे पड़े किशन वीर को देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचा। किशन वीर ने बताया कि लुटेरे उनकी बाइक से दो लाख रुपये ले गए।  लूट की खबर पाते ही उसके परिजन गांव से मथुरा आ गए। बताया जाता है कि महर्षि दयानंद सरस्वती जिला चिकित्सालय में हालात ंगभीर होने पर उसे आगरा रैफर कर दिया गया।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.