Mon, Jun 8th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

झोलाछाप चिकित्सकों में मचा हड़कम्प, राया में तीन डाक्टरों के खिलाफ हुई कार्यवाही

by Raju Chaurasia • September 15, 2021
Advertisement
Ad

राया (मथुरा)। डीएम नवनीत सिंह चहल के कड़े तेवरों को देखते हुए स्वास्थ्य महकमे ने झोला छाप डाक्टरों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। क्षेत्रीय लोगो की शिकायत पर जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल के आदेश पर एसीएमओ पीके गुप्ता अपनी टीम के साथ कस्बा स्थित  रेतिया बाजार एक क्लीनिक पर पहुंचे। मौजूद चिकित्सक उन्हें सन्तुष्टिपूर्ण जवाब व जरूरी दस्तावेज नही दिखा सके। उनके क्लीनिक पर मौजूद दवाओं के नमूना लिया गया। बलदेव रोड से दो झोलाछाप चिकित्सको पर भी कार्यवाही की गयी। इसके बाद एसीएमओ  स्वास्थ्य केंद्र  पहुचे और स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.