Sat, Aug 8th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

वीडियो वायरल: बिल्ली का दूध पीने का तरीका आपको बहुत पसंद आएगा, बस फ्रेश मिल्क ही है पसंद

by Raju Chaurasia • May 4, 2022

वीडियो वायरल: बिल्ली का दूध पीने का तरीका आपको बहुत पसंद आएगा, बस फ्रेश मिल्क ही है पसंद

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

पालतू जानवरों में प्यारी से बिल्ली सबको पसंद होती है। पालतू ना होने के बावजूद कैट हर घर में बेखौफ तरीके से आती जाती है । हम में से ज्यादातर लोग पालतू ना होने के बावजूद बिल्लियों को खाने-पीने के लिए कोई ना कोई इंतजाम कर ही देते हैं। वहीं इंसानों के बीच रहने वाले ये जानवर हमारे तौर-तरीकों को भी पहचान जाते हैं।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इसमें एक बिल्ली गाय का दूध दुहने के समय मालिक के पास पहुंच जाती है। मालिक तल्लीन होकर दुंध दुह रहा होता है, इस बीच बिल्ली बड़े ही प्यार से मालिक को गाय के दूध की धार उसके तरफ किए जाने के लिए इशारा करती है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

वायरल वीडियो में एक आदमी गाय को दुहते हुए दिखाया गया है, इसमें एक बिल्ली अपने पीछे के पैरों पर खड़ी है। कुछ देर तक बिल्ली चुपचाप गाय के दूध को दुहती हुए देखती है। इसके बाद बिल्ली आदमी को धक्का देती है और आदमी दूध को अपने मुंह में ले जाता है। छत्तीसगढ़ कैडर के एक आईएएस अधिकारी अवनीश शरण ने पुराने वीडियो को फिर से ट्विटर पर हिंदी में कैप्शन के साथ पोस्ट किया है, उन्होंने कहा कि “बस हर किसी के हावभाव को समझने की जरूरत है।”

अवनीश शरण ने बीते दिनों एक मासूम लड़के का वीडियो शेयर किया था, इसमें एक छोटा लड़का फूल विक्रेताओं को मिनरल वाटर सप्लाई कराता है। वह बच्चों के साथ बातचीत भी करके उनसे हालचाल भी जानता है। इस वीडियो को भी लाखों बार देखा गया है । इसे हजारों लाइक्स मिले हैं, वीडियो को ट्विटर टूजर्स ने खासा पसंद किया है। वहीं छोटे लड़के के काम की उसके एक्सप्रेशंस की जमकर प्रशंसा की गई है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.