Sat, Jul 11th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

यूपी की सत्ता में लौटे तो आईटी सेक्टर में देंगे नौकरियां

by Prahlad • January 22, 2022

यूपी की सत्ता में लौटे तो आईटी सेक्टर में देंगे नौकरियां

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने शनिवार को यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यूपी में कई आईटी हब बनाए जा सकते हैं और 2022 में सरकार बनी तो हम इस सेक्टर में 22 लाख नौकरियां देने के साथ-साथ 300 यूनिट फ्री बिजली भी देंगे। अखिलेश यादव अपने करियर में पहली बार विधायिकी का चुनाव लड़ेंगे। वह मैनपुरी की करहल सीट से यूपी के रण में उतरेंगे।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश यादव ने दावा किया कि समाजवादी सरकार में 5000 से अधिक लोगों को डायरेक्ट नौकरियां मिली हैं। बड़े पैमाने पर छात्रों को जो आगे की पढ़ाई कर रहे थे, उन्हें लैपटॉप दिया गया
समा मुखिया ने कहा कि लैपटॉप से क्या-क्या रोजगार और नौकरी मिली हैं। हर लैपटॉप की अपनी कहानी है। लखनऊ स्थित चक गंजरिया फॉर्म में सबसे पहला इन्वेस्टमेंट आया था। समाजवादी सरकार में आईटी सेक्टर में हुए काम को आगे बढ़ाया गया होता तो लखनऊ आईटी हब के रूप में जाना जाता।
यूपी सरकार पर हमला बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा, जो लोग बरेली के झुमके की बात करते हैं, वो बताएं कि बरेली की इंडस्ट्री के लिए क्या किया? नया कारखाना या कोई उद्योग आया हो तो मुझे बताइए? उत्तर प्रदेश में आईटी हब कई जगह बन सकते हैं। बरेली, आगरा, गाजियाबाद में बन सकता है, नोएडा में पहले से है। जिस समय लॉकडाउन लगा समाजवादी सरकार के दौरान दिया गया लैपटॉप बहुत लोगों के काम आया। उन्होंने कहा, 2022 में सरकार बनने पर बड़े पैमाने पर छात्रों को लैपटॉप दिया जाएगा।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.