Mon, Jul 27th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

राज्य व राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेंगे नेहरू युवा केन्द्र के 25 स्वयं सेवक

by manish • October 27, 2023

राज्य व राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेंगे नेहरू युवा केन्द्र के 25 स्वयं सेवक

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा।  शुक्रवार को सेठ बी.एन पोद्दार इंटर कॉलेज मथुरा के प्रांगण से मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत अमृत कलश यात्रा हेतु बस की रवानगी मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना ने हरी झंडी दिखा कर किया।

अमृत कलश यात्रा का नेतृत्व कर रहे नोडल अधिकारी जिला युवा अधिकारी यतेन्द्र सिंह ने बताया कि 25 कलश मथुरा की सभी 13 नगर पंचायतों, 10 विकास खंड आदि से बस के माध्यम से नेहरू युवा केंद्र के 25 स्वयं सेवकों द्वारा राज्य स्तरीय कार्यक्रम लखनऊ 28 व 29 अक्टूबर व राष्ट्रीय स्तर कार्यक्रम दिल्ली 30 व 31 अक्टूबर को भाग लेंगे। इन कलशों में एकत्रित स्थानीय ब्रज की मिट्टी से अमृत वाटिका का निर्माण किया जाएगा। यह वाटिका सभी वीरो के सम्मान के लिए समर्पित की जाएगी।

इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी श्रीमती गरिमा खरे, जिला युवा अधिकारी यतेन्द्र सिंह,नगर पालिका कोसीकलां के ईओ निहाल सिंह एवं लेखा एवं कार्यक्रम सहायक रामवीर शर्मा, शहीद भगत सिंह युवा मंडल नौहझील के सचिव मानवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.