Sun, Jun 21st, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

मथुरा: श्रीकृष्ण लीला की नाट्य रुप में प्रस्तुति ने मनमोहा

by manish • September 21, 2023
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। अग्रोहा विकास ट्रस्ट समिति के बैनर तले नेशनल चैंबर आॅफ कॉमर्स के सभागार में श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया। मुख्य अतिथि पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री एवं भारतीय उधोग व्यापार मंडल के राष्टीय अध्यक्ष रविकांत गर्ग, विशिष्ट अतिथि अग्रवाल सभा के अध्यक्ष अशोक बंसल, प्रधान मंत्री सुभाष अग्रवाल सिक्का वाले, तिलक द्वार अग्रवाल धर्मशाला के अध्यक्ष हरिओम मांट वाले, अग्रोहा विकास ट्रस्ट उत्तर प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष उमेश अग्रवाल प्रेस वाले थे ।

मंच पर समिति की महिला सदस्य एवं बच्चों ने श्री कृष्ण के जन्म से लेकर महारास तक की पूरी लीला को एक नाट्य के रूप में प्रस्तुत किया। अध्यक्षता करते हुए समिति के अध्यक्ष बृजमोहन अग्रवाल बीमा वालों ने अग्रोहा विकास ट्रस्ट समिति मथुरा के पांच संकल्पों पर प्रकाश डाला। संचालन संगठन मंत्री राजीव मित्तल ने किया। समिति के संस्थापक बाल किशन आढ़तिया, संरक्षक अनिल प्रेस वाले , महामंत्री सुनील अग्रवाल एडवोकेट, उपाध्यक्ष अश्विनी गर्ग, मंत्री मुकेश अग्रवाल, महेश चंद्र, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र अग्रवाल, संगठन मंत्री राजीव मित्तल सोनू, महिला समिति की संरक्षिका श्रीमती लक्ष्मी गुप्ता, अध्यक्ष पुष्पा अग्रवाल, महामंत्री कल्पना आदतिया, मार्गदर्शक विजय अग्रवाल प्रेस वाले, कृष्ण गोपाल बरौली वाले उपस्थित थे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.