Mon, Jun 22nd, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

बालिका से बलात्कार करने वाला युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे

by manish • September 28, 2023
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा।  थाना महावन क्षेत्र में चार दिन पहले एक बालिका के साथ दुराचार करने वाले अभियुक्त को महावन पुलिस और एसओजी की टीम ने काफी मशक्कत के बाद गिरफ्तार कर लिया।

एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि चार दिन पहले रात के समय एक बालिका को पुराने घर से नए घर को लौटते समय रास्ते में एक युवक ने पकड़ लिया और उसे वहीं नजदीक बने एक कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। बाद उसे वहीं छोड़कर भाग गया। इस मामले में अज्ञात दुराचारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

इस मामले में पुलिस की टीम बनाकर दुष्कर्म की घटना में शामिल अपराधी को गिरफ्तार करने के आदेश दिए गए थे। पुलिस सर्विलांस और लोकल इंटेलीजेंस की मदद ली गई। घटना में शामिल युवक रंजीत निवासी मनोहरपुर प्रकाश में आया। अभियुक्त की पहचान होने पर पुलिस और एसओजी की टीम उसको गिरफ्तार करने के लिए प्रयास कर रही थी आखिर कार अभियुक्त पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओ महावन ललित कुमार शर्मा, एसओजी प्रभारी राकेश यादव के अलावा पुलिस बल शामिल था।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.