Mon, Jun 22nd, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

जनपद के उद्योगों में युवक-युवतियों को किया जाए प्रशिक्षित

by manish • September 29, 2023
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह ने अधिकारियों को युवाओं के कौशल विकास के लिए प्रभावी योजनाएं बनाने पर जोर दिया है, जिससे रोजगार स्थापित करने में युवाओं को लाभ मिल सके।

कलेक्ट्रेट सभागार में व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। श्री सिंह ने जिले की भौगोलिक स्थिति के अनुरूप योजना बनाकर लाभाविंत करने के निर्देश दिए। इस बात पर बल दिया कि स्किल डेवलपमेंट के तहत ऐसे विभागों को चिह्नित किया जाए, जिससे युवा कौशल प्रशिक्षण प्राप्त कर सकें।

प्रभावी व योजनाबद्ध बिंदुओं को शामिल करते हुए प्रगति उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सरकार की मंशा के अनुरूप रोजगार सर्जन कराने में जिला प्रशासन उद्योगपतियों के साथ अहम भूमिका निभा सकें। उन्होंने प्रशिक्षण केंद्रों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बच्चों की अटेंडेंस, पंजीकरण तथा सेवा योजन कार्यालय में पंजीकरण कराने पर विशेष ध्यान दिया जाए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना, उपायुक्त उद्योग रामेंद्र कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक भास्कर मिश्रा सहित सभी प्रशिक्षण केन्द्रों के संचालक मौजूद थे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.