Mon, Jun 22nd, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

सौभरि वन के समीप वृद्ध का शव मिला

by manish • October 4, 2023
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। वृदावन के सौभरि वन के समीप से पुलिस को एक वृद्ध का शव मिला है। मृतक की कार शव से कुछ दूर पर खड़ी मिली है। वृद्ध के शरीर पर चोटों के निशान होने के कारण परिवारीजनों द्वारा हत्या किए जाने की आशंका जाहिर करते हुए तीन व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कालीदह रतन छत्तरी निवासी बृजो (65) खेती करता था। मंगलवार की प्रात: करीब 11 बजे उसके घर पर इसी इलाके में रहने वाले तीन व्यक्ति आए और उनसे बरसाना चलने के लिए कहा। इस पर बृजो उनके साथ अपनी कार लेकर घर से चले गए। सायं को करीब साढ़े पांच बजे परिवार वालों को सूचना मिली कि बृजो का शव सुनरख रोड पर सौभरि वन के समीप जमीन पर पड़ा हुआ है।

उनकी कार शव पड़े होने के स्थान से काफी दूर खड़ी थी। मौके पर पहुंचे परिवारीजनों ने पुलिस को भी इस बारे में सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बृजो के बेटे कुंवरपाल का कहना है कि पिता के गले व पेट पर गहरे घाव होने के साथ-साथ एक पैर व हाथ का अंगूठा भी कटा हुआ था। इस मामले में कुंवरपाल ने पिता को घर से ले जाने वाले तीनों लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस दो लोगों से पूछताछ कर रही है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.