Mon, Jun 22nd, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

बार एसोसिएशन के प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटिका में बंद

by manish • October 6, 2023
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। बार एसोसिएशन के छह पदों के लिए आज हुए चुनाव में प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटिका में बंद हो गई। सुबह नौ बजे शुरु हुए मतदान की प्रक्रिया सायं तक चली। बौहरे कंहैया लाल सभागार में हुए मतदान प्रक्रिया में भाग लेने के लिए एसोसिएशन के सदस्यों का सुबह से पहुंचना शुरु हो गया था। प्रत्याशियों के समर्थक पूरे जोश के साथ दिखाई दे रहे थे। हालांकि मतपेटिका कल खुलेंगी। इसी के साथ प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा।

चुनाव के लिए 33 प्रत्याशी मैदान में -Mathura Bar Association

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व सचिव समेत अन्य सभी छह पदों को लेकर हुए चुनाव के लिए 33 प्रत्याशी मैदान में है। इनमें अध्यक्ष पद के लिए मदन गोपाल सिंह, त्रिलोकचंद शर्मा, राजकुमार उपाध्याय, कन्हैया लाल शर्मा,राघवेंद्र सिंह, रामवीर सिंह तथा प्रदीप कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष पद के लिए विमल कुमार यादव, गिर्राज सिंह बघेल, उमेशचंद शर्मा, मदन मोहन पांडेय, सुरेंद्र कुमार चतुर्वेदी, भानु प्रकाश गौतम, देवेंद्र सिंह इंसान एवं संजय शर्मा, सचिव पद के लिए भानु प्रताप सिंह, गोपाल गौतम आई, विक्रम ंस्ािंह, शिव कुमार लवानिया एवं पूजा शर्मा, संयुक्त सचिव पद के लिए दीपक गुप्ता, नोबल तोमर,सुनील शर्मा,सुरेंद्र शर्मा, सुशील सागर, रुचि गौतम और आॅडीटर पद के लिए यशवंत सिंह, देवकी नंदन शर्मा, मधु भार्गव एवं योगेश कुमार है। कोषाध्यक्ष पद के लिए पंकज कुमार गोला व विनोद कुमार शर्मा चुनाव मैदान में थे। चुनाव को लेकर वकीलों के चैंबरों पर गहमा गहमी का नजारा दिखाई दे रहा था।

यह भी पढ़ेः -वृंदावन में कान्हा गौशाला का निरीक्षण करते नगर आयुक्त शशांक चौधरी।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.