यूनिक समय, मथुरा। आगरा में एक सर्राफा कारोबारी के ठिकानों पर आयकर छापे की कार्रवाई को लेकर शहर के सर्राफा कारोबारियों मेंं भी हलचल देखी जा रही है। उनको भी डर सता रहा है कि मथुरा में भी किसी के यहां छापेमारी की कार्रवाई नहीं हो जाए। गौरतलब है कि आगरा में एक सर्राफा कारोबारी के ठिकानों पर बुधवार की सायं से आयकर की टीमों ने छापामार कार्रवाई की। अधिकारियों की टीम गुरुवार तक कार्रवाई करती रही। इसी तरह से आयकर टीम ने कानपुर भी छापे की कार्रवाई की। इन कार्रवाई को लेकर शहर के कई कारोबारियों की नजर आईटी की छापे पर रही। यह भी पढ़ेः -मथुरा में राम बरात निकलेगी 15 अक्टूबर को आयकर विभाग की कार्रवाई से अन्य कारोबारियों में हड़कंप - Latest Mathura News उनको यह डर सताने लगा कि आयकर विभाग के अधिकारियों के छापे की कार्रवाई कहीं मथुरा तक न जाए। इसकी वजह भी है कि पिछले सालों में मथुरा के कारोबारी भी आयकर विभाग के अधिकारियों के निशाने पर रहे थे। यहां भी छापे की कार्रवाई हुई थी। उन छापों को लेकर भी शहर के कई कारोबारी सतर्क होते नजर आ रहे हैं।