Tue, Jun 23rd, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

नेत्र जांच विजिन सेन्टर रोगियों के लिए बना सुविधाजनक

by manish • October 11, 2023
Advertisement
Ad

यूनिक समय, सुरीर (मथुरा)। कल्याणं करोति मथुरा द्वारा संचालित श्रीजी बाबा चिकित्सा संस्थान ने कस्बा टैटीगांव के रामलीला मैदान पर खुलने बाले विजिन सेन्टर नेत्र रोगियों के लिए सुविधाजनक बन गया है। लोगों को अपनी आंखों की जांच कराने मथुरा आदि स्थानों पर नहीं जाना पड़ेगा।

इस विजिन सेन्टर पर मोतियाबिन्द,परवाल, कालापानी नाखूना आदि की जांच व परामर्श एवं उपचार निशुल्क किया जाता है। मोतियाबिंद के आॅपरेशन श्रीजी बाबा चिकित्सा संस्थान में होते हैं। संस्था के महासचिव सुनील शर्मा ने बताया कि भर्ती किये गए नेत्र रोगियों आपरेशन के अलाबा भोजन पलंग विस्तर दवा चश्मा आदि की व्यवस्था निशुल्क प्रदान की जाती है। टैंटीगांव के लाला रामबिहारी आर्य,बच्चूसिंह प्रधान,प्रधान प्रतिनिधि प्रदीप लवांनिया, टूकचन्द गुप्ता,लाला सेठ,रमेश लवांनिया,पंकज लवांनियां, कोकी सेठ एवं संजय अग्रवाल सहित आदि ने विजिन सेन्टर खुलने पर संस्था के प्रति आभार जताया है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.