Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

मथुरा: चौक बाजार स्थित कुशक गली में निवार फैक्ट्री में लगी भीषण

by Raju Chaurasia • October 30, 2023
Fire in Mathura

मथुरा: चौक बाजार स्थित कुशक गली में निवार फैक्ट्री में लगी भीषण

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय मथुरा। शहर के चौक बाजार स्थित कुशक गली में एक निवार की फैक्ट्री में भीषण आग लगने से अफरा तफरी मच गई आग इतनी भीषण थी कि उसको काबू में करने के लिए दमकल की पांच गाड़ियों मौके पर पहुंचना पड़ा। आग लगने का कारण ज्ञात नहीं हो सका है। जानकारी के अनुसार कुशक गली स्थित एक निवार की फैक्ट्री में धुआं उठते देख आसपास के लोगों में दहशत दिखाई पड़ी और वह कुछ सोच पाते कि आग की बड़ी-बड़ी लपटे उठने लगी, इससे इलाके में अफरा तफरी का माहौल बन गया। लोग आग बुझाने में जुट गए लेकिन आग और बढ़ती गई लोगों की सूचना पर दमकल की पांच गाड़ियों के लेकर अधिकारी पहुंच गए और वह देर रात तक आग पर काबू पाने के लिए जुटे रहे।

 

यह भी पढ़ेंः -अब भाजपा घर-घर जाकर छूटे लोगों को मतदाता बनाएगी

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.