Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Lok Sabha Election Phase 2 Voting: रविंद्र भाटी, शशि थरूर, नवनीत राणा, अरुण गोविल और पप्पू यादव की सीटों पर वोटिंग जारी, देखिए हैवीवेट सीटों का हाल

by Gunja Singh • April 26, 2024
Advertisement
Ad

Kicker: Lok Sabha Election Phase 2 Voting Key Candidates: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में रविंद्र भाटी, शशि थरूर, नवनीत राणा, अरुण गोविल, पप्पू यादव समेगोविल, पप्पू यादव समेत कई दिग्गजों की सीट पर वोटिंग चल रही है.

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 13 राज्यों की 88 सीटों पर आज वोटिंग हो रही है. इस चरण में मतदाता लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल…
गांधी के साथ ही कई कद्दावर नेताओं की किस्मत का फैसला इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन यानि ईवीएम में कैद करेंगे. निर्दलीय चुनाव लड़ रहे पप्पू यादव और रविंद्र भाटी जैसे नेताओं के लिए भी यह चुनाव राजनीतिक भविष्य निर्धारित करने वाला माना जा रहा है. कुछ सीटों पर सीधी फाइट है तो कुछ पर त्रिकोणीय लड़ाई है. आइए, नजर डालते हैं ऐसे ही कुछ हैवीवेट नेताओं की सीटों पर. 

रविंद्र भाटी

राजस्थानी राजनीति की युवा सनसनी रविंद्र भाटी ने विधानसभा चुनाव में बीजेपी से टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा… और जीते भी. रविंद्र भाटी अब लोकसभा चुनाव में भी निर्दलीय ही मैदान में हैं. बाड़मेर में रविंद्र भाटी का मुकाबला बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे केंद्री मंत्री कैलाश चौधरी और कांग्रेस के उम्मेदाराम से है. उम्मेदाराम 2019 के चुनाव में इस सीट से आरएलपी के उम्मीदवार थे.

नवनीत राणा

महाराष्ट्र की अमरावती सीट से 2019 में नवनीत राणा निर्दलीय चुनाव जीतकर संसद पहुंची थीं. संसद में कई अहम मौकों पर सरकार के समर्थन में खड़ी नजर आईं नवनीत राणा को इस बार बीजेपी ने अमरावती सीट से ही उम्मीदवार बनाया है. अमरावती सीट पर नवनीत का मुकाबला कांग्रेस के बलवंत वानखेड़े से है.अमरावती सीट से 1999 से 2014 तक शिवसेना के उम्मीदवार जीतते रहे हैं. 2019 में अमरावती ने शिवसेना का किला ढहा दिया था.  

अरुण गोविल

टीवी सीरियल रामायण में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल मेरठ सीट से चुनाव मैदान में हैं. अरुण गोविल के सामने इंडिया ब्लॉक की ओर सपा ने पूर्व विधायक योगेश वर्मा की पत्नी सुनीता वर्मा को उतारा है. सपा ने इस सीट पर दो बार उम्मीदवार बदला. पार्टी ने पहले भानु प्रताप को टिकट दिया था, फिर सरधना विधायक अतुल प्रधान की उम्मीदवारी का ऐलान किया गया. पार्टी ने बाद में सुनीता वर्मा को प्रत्याशी घोषित किया.

पप्पू यादव

पूर्णिया सीट से पप्पू यादव निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मैदान में हैं. पप्पू यादव इंडिया ब्लॉक में शामिल कांग्रेस से टिकट के दावेदार थे. पप्पू ने टिकट के आश्वासन पर ही अपनी पार्टी के कांग्रेस में विलय का ऐलान किया था लेकिन लालू यादव की पार्टी आरजेडी ने ऐन वक्त पर जेडीयू विधायक बीमा भारती को पार्टी में शामिल कराकर टिकट दे दिया. पप्पू यादव लगातार यह कहते रहे कि दुनिया छोड़ देंगे लेकिन पूर्णिया नहीं छोड़ेंगे. पप्पू निर्दलीय ही मैदान में उतर आए हैं और इस चुनाव को उनके सियासी भविष्य के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

वैभव गहलोत

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत जालौर सिरोही सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं. जालौर सिरोही सीट पर 2004 के चुनाव से ही बीजेपी के उम्मीदवार जीतते आए हैं. 2019 में जोधपुर से कांग्रेस उम्मीदवार रहे वैभव का मुकाबला इस बार बीजेपी उम्मीदवार लुंबाराम चौधरी से है. 

सुकांत मजूमदार

पश्चिम बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार उत्तर बंगाल की बालूरघाट लोकसभा सीट से कमल निशान पर चुनाव लड़ रहे हैं. सुकांत 2019 में भी इसी सीट से चुनाव जीते थे. सुकांत का मुकाबला इस बार टीएमसी के विप्लव मित्रा और आरएसपी के जॉयदेब सिद्धांत से है.

महेश शर्मा

मोदी सरकार में मंत्री रह चुके डॉक्टर महेश शर्मा गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं. महेश के खिलाफ इंडिया ब्लॉक 6की ओर से सपा के महेंद्र नागर और बहुजन समाज पार्टी से नंदकिशोर पुंडीर मैदान में हैं.

अजीत शर्मा

बिहार विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता रह चुके अजीत शर्मा भागलपुर सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं. अजीत शर्मा फिल्म अभिनेत्री नेहा शर्मा और आयशा शर्मा के पिता हैं. भागलपुर सीट पर अजीत शर्मा का मुकाबला सीटिंग सांसद जेडीयू के अजय कुमार मंडल से है. 2019 के चुनाव में अजय ने आरजेडी उम्मीदवार बुलू मंडल को हराया था. ..

डीके सुरेश

डीके सुरेश कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के भाई हैं. सुरेश बेंगलुरु ग्रामीण लोकसभा सीट से सांसद हैं और इस बार भी इसी सीट से चुनाव सात चरणों में हो रहे हैं. पहले चरण में 102 सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान हुआ था. सातवें और अंतिम चरण में 1 जून को मतदान होना है. चुनाव नतीजे 4 जून को मतगणना के बाद आएंगे.

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.