Sun, Aug 30th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

UP Electricity Bill: उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत; सितंबर में 7.93% सस्ता होगा बिजली बिल

by Tarun Bhardwaj • August 30, 2026
Major relief for electricity consumers in Uttar Pradesh

UP Electricity Bill: उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत; सितंबर में 7.93% सस्ता होगा बिजली बिल

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। राज्य सरकार और उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने सितंबर महीने के लिए ईंधन एवं बिजली खरीद समायोजन अधिभार (FPPAS) में 7.93 फीसदी की कटौती का बड़ा फैसला किया है।

पावर कॉर्पोरेशन द्वारा इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है। FPPAS में की गई इस बड़ी कटौती से प्रदेश भर के करोड़ों बिजली उपभोक्ताओं को कुल मिलाकर लगभग 604 करोड़ रुपये का सीधा आर्थिक फायदा होगा।

लगातार तीसरे महीने मिली राहत

उत्तर प्रदेश में उपभोक्ताओं को बिजली बिल में राहत मिलने का यह सिलसिला लगातार तीसरे महीने जारी है, जहां इससे पहले भी FPPAS में कटौती कर छूट दी गई थी। इसके तहत जुलाई माह में 4.43 प्रतिशत और अगस्त माह में 2.92 प्रतिशत की कमी की गई थी, जिसे अब सितंबर माह में बढ़ाकर 7.93 प्रतिशत कर दिया गया है।

राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने इस निर्णय की पुष्टि करते हुए बताया कि FPPAS में 7.93% की यह कमी सीधे तौर पर उपभोक्ताओं के सितंबर महीने के बिजली बिल में घटकर आएगी, जिससे उन्हें काफी बचत होगी।

विद्युत नियामक आयोग के सख्त दिशा-निर्देश

बिजली बिलों में पारदर्शिता और सटीक समायोजन सुनिश्चित करने के लिए विद्युत नियामक आयोग ने FPPAS की गणना को लेकर बेहद स्पष्ट और सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उपभोक्ता परिषद के अनुसार, अब यह पूरी तरह तय कर दिया गया है कि बिजली बिलों में समायोजन केवल संबंधित अवधि की वास्तविक विद्युत खरीद लागत (Actual Power Purchase Cost) और अनुमन्य ट्रांसमिशन शुल्क के आधार पर ही किया जाएगा।

इन नियमों के लागू होने से भविष्य में भी उपभोक्ताओं को पारदर्शी व्यवस्था के तहत वास्तविक राहत का लाभ मिलता रहेगा।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Mathura News: गोवर्धन में चलती स्विफ्ट कार में लगी भीषण आग; पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

नेपाल की त्रासदी पर छलका अमिताभ बच्चन का दर्द हल्द्वानी में खरगे की सभा के बाद हुए ‘शुद्धिकरण’ पर भड़के राहुल गांधी NTA ने जारी किया यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा का रिजल्ट मथुरा के भूतेश्वर अखाड़े में रक्षाबंधन पर लगा पहलवानों का महाकुंभ मथुरा के गोवर्धन में चलती स्वीफ्ट कार में लगी भीषण आग सोनाल दिनुशा ने रचा इतिहास; भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ में जड़े 3 शतक डाक विभाग ने GDS के 25,000 से अधिक पदों पर निकाली बंपर वैकेंसी गोवर्धन के नगला छिंगा गांव के भुवनेश कुमार ने UPSC CAPF में हासिल की 245वीं रैंक