Tue, Jun 23rd, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

अजमेर दरगाह: तेज धमाका हुआ और कार चकनाचूर, फिर एक चमत्कार ने हर किसी को किया हैरान

by Raju Chaurasia • April 28, 2022
Advertisement
Ad

राजस्थान के अजमेर जिले में आज सवेरे बड़ा चमत्कार हुआ। पंजाब निवासी एक परिवार पंजाब से अपनी निजी कार लेकर अजमेर स्थित दरगाह में जियारत करने आ रहा था। लेकिन इस दौरान उनकी कार पर एक भारी भरकम क्रेन आ गिरी। कार लोहे के पीपे की तरह पिचक गई और चकनाचूर हो गई। लेकिन मारने वाले से बचाने वाला बड़ा निकला। कार में जो लोग बैठे थे उनमें से एक को छोड़कर किसी को खरोंच तक नहीं आई। बाद में पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और क्रेन को कार से हटाया गया।

दरअसल अजमेर जिले में करोड़ों रुपयों की लागत से एलिवेटेड रोड का निर्माण चल रहा है।अजमेर शहर को जून 2021 तक एलिवेटेड रोड की सौगात मिलने वाली थी लेकिन प्रोजेक्ट काफी डिले हो गया। 220 करोड़ से 2.6 किलोमीटर लंबाई का एलिवेटेड रोड तैयार किया जा रहा है। मार्टिंडल ब्रिज से आगरा गेट और गांधी भवन से पुरानी आरपीएससी तक निर्माण कार्य चल रहा है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि अक्सर निर्माण कार्य के दौरान न तो प्रशासन और न ही निर्माण करने वाली कंपनी कोई रोड डायवर्ट करती है। सड़क भी चलती रहती है और काम भी चलता रहता है। आज सवेरे भी ऐसा ही चल रहा था। कार नीचे से निकली ही थी कि क्रेन चालक क्रेन से संतुलन खो बैठा और क्रेन कार पर गिर गई। तेज धमाका हुआ और उसके बाद भगदड मच गई। कार में से जब जिंदा लोग बाहर निकले तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। गनीमत रही कि इतने बड़े हादसे में सिर्फ कार ही चकनाचूर हुई। एक व्यक्ति भी घायल हुआ है। यह चमत्कार देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.