Wed, Jul 29th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

बार एसोसिएशन का चुनाव आज, 31 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे हजारों अधिवक्ता

by Raju Chaurasia • October 6, 2022

बार एसोसिएशन का चुनाव आज, 31 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे हजारों अधिवक्ता

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

वरिष्ठ संवाददाता
यूनिक समय, मथुरा। बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए 7 अक्टूबर को हजारों अधिवक्ता 31 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।  एल्डर कमेटी ने इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। एल्डर कमेटी के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता महेश्वर नाथ चुर्वेदी ने बताया कि बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए 7 अगस्त को सात बजे पांच बजे तक मतदान होगा।

उसके बाद मतगणना प्रारंभ हो जाएगी। देर रात तक परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद लिए मदन गोपाल सिंह, प्रदीप कुमार शर्मा, राघवेन्द्र सिंह, राजेन्द्र प्रसाद शर्मा, रामवीर सिंह, सचिव पद के लिए अरविंद कुमार सिंह, गोपाल गौतम उर्फ आई, शिवकुमार शर्मा, विक्रम सिंह, विजय गर्ग, उपाध्यक्ष पद के लिए उमेश चंद्र शर्मा, द्वारिकाप्रसाद चतुर्वेदी, मदन मोहन पांडेय, राजीव शर्मा, संजय बल्लभ गौतम, संजय कुमार शर्मा, उमेश चंद्र शर्मा, विनोद कुमार चौधरी, संयुक्त सचिव के लिए सुनील कुमार शर्मा, सुरेन्द्र कुमार शर्मा, रविन्द्र सिंह राजपूत हरी, रूचि गौतम, सुशील सागर, वरूण कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष पद के लिए ब्रजेश कुमार गौतम, देवेन्द्र पाल सिंह, सुरेश कुमार पांडेय , विनोद कुमार शर्मा और आडीटर पद के लिए चंद्रपाल शर्मा, मुकेश चतुर्वेदी उर्फ पप्पू पोंडेद्व, यशवंत सिंह व योगेश कुमार तिवारी के मध्य मुकाबला है। इस बार किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन वापस नहीं लिया है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.