Tue, Jun 23rd, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का नारी शक्ति वंदन सम्मेलन

by manish • October 26, 2023
Advertisement
Ad

यूनिक समय , मथुरा। भारतीय जनता पार्टी मथुरा महानगर के बैनर तले गोवर्धन स्थित गुरु कृपा गार्डन में भाजपा महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष पूजा चौधरी के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन सम्मलेन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम ने कहा कि महिलाओं के सम्मान की खातिर भाजपा सरकार द्वारा अनेक कार्य किए जा रहे है। योजनाएँ चलाई जा रही हैं। आज महिलाएं देश में अपना परचम लहरा रही हैं। महिलाओं को राजनीति में 33 फीसदी हिस्सेदारी देकर प्रधानमंत्री मोदी ने साबित किया कि भाजपा सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य करती है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही हैं।

भाजपा महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी ने कहा कि महिलाओं को स्वास्थ्य, शिक्षा, सशक्तिकरण के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है। बेटियों की शादी के लिए सरकार द्वारा सहयोग राशि देकर गरीब परिवारों की मदद की जा रही है।
सम्मलेन में गोवर्धन क्षेत्र के विधायक मेघश्याम सिंह, पूर्व विधायक करिन्दा सिंह, कार्यक्रम अध्यक्ष डा.भावना गोस्वामी, समन्वयक मोनिका खण्डेलवाल, जिला पंचायत सदस्य गुड्डी शर्मा, महानगर महामंत्री राजू यादव, सौंख नगर पंचायत चैयरमेन योगेश लम्बदार, राधाकुंड पंचायत चैयरमेन रामफल मुंसी, गोवर्धन मंडल अध्यक्ष परशुराम सिंह, मंजू शर्मा एवं वंदना अरोड़ा आदि उपस्थित थे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.