Wed, Jun 24th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

भाजपा का नारी शक्ति वंदन सम्मलेन कल

by manish • October 28, 2023
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। महिला आरक्षण बिल पर प्रधानमंत्री को धन्यवाद देने के लिए भाजपा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं का नारी शक्ति वंदन सम्मेलन कर रही है। महिला आरक्षण बिल संसद में पास होने के बाद अब भाजपा ने इसको लेकर महिलाओं के बीच जाने की रणनीति बनायी है।

मथुरा- वृंदावन विधानसभा क्षेत्र में 29 अक्टूबर को होने वाले महिला सम्मेलन एवं प्रधानमंत्री के रविवार को होने वाले मन की बात को सफल बनाने के लिए जिला भाजपा मुख्यालय पर हुई बैठक में महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी ने कहा कि पार्टी महिला आरक्षण बिल संसद में पारित होने की उपलब्धि को जनता के बीच लेकर जा रही है।

खास तौर पर आधी आबादी को ये बताया जाएगा कि प्रधानमंत्री मोदी की कोशिश से तीन दशक से लटका बिल पास हुआ है। जिससे महिलाओं को चुनाव में 33 प्रतिशत का आरक्षण मिलेगा। श्री लोधी ने कहा कि पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा महानगर के सभी बूथों पर मन की बात कार्यक्रम जनता के साथ सुना जायेगा।

महानगर महामंत्री प्रदीप गोस्वामी ने बताया कि 29 अक्टूबर को गोवर्धन चौराहा स्थित मंगलम रिसोर्ट में मथुरा- वृंदावन विधानसभा का नारी शक्ति वंदन सम्मलेन आयोजित होगा। मुख्य अतिथि सांसद हेमा मालिनी कार्यक्रम को संबोधित करेंगी।
बैठक में महानगर महामंत्री राजू यादव, राजवीर सिंह, सुनील चतुर्वेदी, महानगर उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र राणा, हेमंत अग्रवाल, ज्ञानेंद्र राणा, चंद्रपाल कुंतल, महिला मोर्चा अध्यक्ष पूजा चौधरी, राधा रानी, सावित्री, कृष्णा चौधरी, गीता शर्मा एवं तनुजा चतुर्वेदी आदि उपस्थित थे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.