Mon, Jun 15th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

चौ. लक्ष्मीनारायण के प्रस्ताव ग्राम प्रधान की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

by Raju Chaurasia • January 29, 2022
Advertisement
Ad

मथुरा। शनिवार को केबिनेट मंत्री चौ.लक्ष्मीनारायण के नामाकंन में प्रस्तावक रहे एक प्रधान की गोली मारकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंच गये है। घटना को चुनावी रंजिश से जोडा जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार कोसी थाना क्षेत्र में कोकिलावन की परिक्रमा देने के दौरान पैगांव के प्रधान रामवीर को घेरकर तीन लोगों ने गोली मार दी जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गई।
शनिवार को दिनदहाड़े कोकिलावन परिक्रमा मार्ग में पैगांव के ग्राम प्रधान की गोली मारकर हत्या कर दी गई वह कोकिलावन की परिक्रमा लगा रहे थे। मोटरसाइकिल सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने उनके पीछे से तीन गोली मारी हैं। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है

कोसीकलां थाना क्षेत्र के कोकिलावन में शनि देव मंदिर है। दोपहर करीब 12 बजे कोकिलावन की पैगांव के प्रधान रामवीर सिंह (45) परिक्रमा कर रहे थे। गिडोह गांव मोड पर एक मोटरसाइकिल पर तीन युवक नाकबपोश आए और पीछे से उनको निशाना बनाकर तीन गोली मार दी। गोली लगते ही प्रधान वहीं गिर और और उनकी मौत हो गई। प्रधान के सिर में गोली लगी है। प्रधान की हत्या से परिक्रमा मार्ग में अफरा तफरी मच गई। श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई। हत्या कर बदमाश तमंचा लहराते हुए भाग निकले। सूचना पर सीओ छाता वरुण कुमार सिंह पहुंच गए। उन्होंने तत्काल वाईक तलाश को चेकिंग शुरू करा दी।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.