Wed, Jun 24th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

निरंकारी सत्गुरू के आशीर्वचन लेने समालखा पहुंचे ब्रज के अनुयाई

by manish • October 27, 2023
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। भागदौड़ भरी जिंदगी में सुकुन अंर्तमन का पाने को और सत्गुरू माता सुदीक्षा महाराज के आशीर्वचन का लाभ लेने को ब्रज के हजारों भक्त शुक्रवार को समालखा के लिए रवाना हो गए।

निरंकारी प्रतिनिधि किशोर स्वर्ण ने बताया कि सत्गुरु माता सुदीक्षा महाराज एवं निरंकारी राजपिता के पावन सान्निध्य में तीन दिवसीय 76 वां वार्षिक निरंकारी संत समागम 28 से 30 अक्तूबर को करनाल हाइवे स्थित संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल समालखा में आयोजित होगा।

इसमें भाग लेने के लिए ब्रज से हजारों भक्त दो दिनों से लगातार बस एवं रेल से समालखा पहुंच रहे हैं।उन्होंने बताया कि संत समागम में सार्वभौमिक भाईचारे एंव विश्वबन्धुत्व का अनुपम स्वरूप दिखेगा। जोनल इंचार्ज एच के अरोड़ा ने बताया कि इस वर्ष निरंकारी संत समागम का विषय है ‘सुकुन: अंर्तमन का’। जिस पर देश, विदेशों से सम्मिलित हुए गीतकार, वक्तागण अपने शुभ भावों को कविताओं, गीतों एवं विचारों के माध्यम से व्यक्त करेंगे।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.