Mon, Jul 27th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

मां वैष्णो देवी शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत

by manish • October 20, 2023

मां वैष्णो देवी शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। माँ वैष्णो देवी मित्र मण्डल के बैनर तले 16 वीं माँ वैष्णो देवी की शोभायात्रा नगर में विभिन्न मार्गों से होकर निकाली गई। शोभायात्रा का पग—पग पर पुष्प वर्षा कर व आरती उतारकर स्वागत किया।

शोभायात्रा स्वामीघाट स्थित मदन मोहन मन्दिर से आरम्भ होकर डोरी बाजार, चौक बाजार, मण्डी रामदास, डीग गेट, रूपम तिराहे होती गई जवाहर इण्टर कालेज के मैदान तक निकाली गई। महाराष्ट्र नासिक, वृन्दावन, मथुरा के बैण्डों के साथ काली आखड़ों शामिल थे । मां की सवारी के आगे गणेशजी, रामदरबार, केशवदेव, शिवपरिवार, कैलादेवी, सारासर बालाजी एवं चामुण्डा देवी आदि की झॉकियां चल रही थी। 111 मातृ शाक्तियां परंपरागत परिधान में पथ संचलन कर रही थी।

शोभायात्रा में मण्डल के संरक्षक डा. अंशुमान गोयल, कार्यवाहक अध्यक्ष रवि अग्रवाल मंगलम, महासचिव शशांक पाठक, उपाध्यक्ष विवेक सूतिया, सचिव मंयक अग्रवाल, अंकित कसेरे, कोषाध्यक्ष बंटी गोला, राज गोयल, हिमांशु सूतिया, सोना पाठक, अमित भारद्वाज, दीपक गोला, दिलीप शर्मा, दिव्यांक अग्रवाल, अमित वर्मा, पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग, मूलचंद गर्ग, प्रदीप गोस्वामी, शैलेंद्र हकीम एवं योगेंद्र चतुर्वेदी आदि शामिल थे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.