Sat, Jun 20th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

मथुरा: बारिश का प्रकोप, तीन साल की बच्ची यमुना में बह गयी

by यूनिक समय • October 9, 2022
Advertisement
Ad

शहर के चौबियापाड़ा मोहल्ले में शनिवार देर रात मूसलधार वर्षा के बीच एक बच्ची यमुना में बह गई। वह अपने स्वजन के साथ एक धर्मशाला से अपने जन्मदिन के कार्यक्रम के बाद घर लौट रही थी, तभी अचानक स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर गई। पानी के तेज बहाव में असकुंडा घाट पर बच्ची यमुना में बह गई। आधी रात तक बच्ची की तलाश की जाती रही, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।

ऐसे हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, चौबियापाड़ा मुहल्ले के नगला पाइसा निवासी नितेश चतुर्वेदी की तीन वर्ष की बेटी का शनिवार को जन्मदिन था। पास की एक धर्मशाला में बच्ची का जन्मदिन समारोह था। नितिश की पत्नी बच्ची को लेकर एक रिश्तेदार के साथ स्कूटी से घर लौट रही थीं। रात करीब 11 बजे मूसलाधार वर्षा शुरू हो गई। असकुंडा घाट के पास अचानक उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर गई। इसी बीच पानी के तेज बहाव में नितेश की बच्ची भी बहने लगी। स्वजन जब तक उसे बचाने का प्रयास करते, तब तक वह यमुना में बह गई।

खोजने पर भी नहीं मिली बच्ची

सूचना पाकर आसपास के लोग बड़ी संख्या में पहुंच गए। इंस्पेक्टर कोतवाली विजय कुमार सिंह ने बताया कि बच्ची को खोजने का प्रयास किया गया, लेकिन उसका पता नहीं चल सका है।

गौरतलब है कि शुक्रवार रात से शुरू हुई वर्षा शनिवार को दिन भर रिमझिम होती रही। लेकिन शनिवार देर रात अचानक मूसलाधार वर्षा के कारण शहर में कई स्थानों पर जलभराव हो गया। नए बस स्टैंड के पास पुल के नीचे घुटनों तक हुए जलभराव में वाहन तक डूब गए। वहीं नई बस्ती के पुल के पास भी जलभराव में वाहन डूब गए। शहर के एक दर्जन से अधिक इलाकों में वर्षा के कारण आवागमन मुश्किल हो गया।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.