Mon, Jul 27th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

सैनिक परिवारों और बच्चों ने दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश, बच्चों की प्रतियोगिताएं आयोजित

by manish • November 1, 2023

सैनिक परिवारों और बच्चों ने दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश, बच्चों की प्रतियोगिताएं आयोजित

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। राष्ट्रीय एकता और अखंडता के महत्व को सुदृढ़ करने के लिए स्ट्राइक वन द्वारा बरेली, चौबटिया, देहरादून, रूड़की, रायवाला और भरतपुर समेत सभी मिलिट्री स्टेशनों पर राष्ट्रीय एकता दिवस देशभक्तिपूर्ण वातावरण में मनाया। सभी मिलिट्री स्टेशनों पर ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सभी सैनिकों, परिवारों और बच्चों ने एकता और अखंडता की भावना को मनाने के लिए भाग लिया।

आयोजन के हिस्से के रूप में सामुदायिक सेवा पहल को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखंड के कुमाऊं पहाड़ियों में रहने वाले पूर्व सैनिको और वीर नारियों के लिए सभी तक पहुंचाने का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। थीम पर आधारित पोस्टर मेकिंग और पेंटिंग प्रतियोगिताएं, निबंध लेखन और वाद-विवाद प्रतियोगिताएं, प्रश्नोतरी प्रतियोगिताएं और पारंपरिक पोशाक प्रतियोगिताएं आयोति की गई। सभी स्टेशनों पर 4000 से अधिक लोगों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.