Sat, Jul 11th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

राहुल गांधी ने ट्विटर पर लगाया आरोप

by Prahlad • January 27, 2022

राहुल गांधी ने ट्विटर पर लगाया आरोप

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

राहुल गांधी ने दावा किया है कि उनके ट्विटर फॉलोअर्स लगातार घट रहे हैं। पिछले करीब सात महीने में उनके फॉलोअर्स की संख्या में करीब चार लाख का इजाफा हुआ था लेकिन अगस्त 2021 के बाद से उनके फॉलोअर्स की संख्या लगातार घट रही है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी का दावा है कि उनके ट्विटर फॉलोअर्स लगातार घट रहे हैं। पिछले करीब सात महीने में उनके फॉलोअर्स की संख्या में करीब चार लाख का इजाफा हुआ था जो अब अगस्त 2021 के बाद से उनके फॉलोअर्स की संख्या लगातार घटती जा रही है।
सूत्रो के मुताबिक इस संबंघ में राहुल गांधी ने ट्विटर को एक पत्र भी लिखा है जिसमें उन्होंने कहा है कि ट्विटर अब मोदी सरकार के दबाव में काम कर रहा है। राहुल गांधी ने 27 दिसंबर 2021 को ट्विटर को एक पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने ट्विटर अकाउंट का डाटा भी शेयर किया है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस नेता शशि थरूर के साथ तुलना की गई है। ट्विटर ने भी इस पत्र का जवाब दिया है।
ट्विटर ने राहुल गांधी के पत्र के जवाब में कहा कि हम भी चाहते हैं कि फॉलोअर्स की संख्या अकाउंट के साथ दिखे, लेकिन हम यह भी मानते हैं कि फॉलोअर्स वास्तविक हों। ट्विटर के पास हेरफेर और स्पैम के लिए कोई जगह नहीं है। हम मशीन लर्निंग टूल्स के जरिए हर सप्ताह बड़े पैमाने पर बॉट फॉलोअर्स और स्पैम की छंटनी करते हैं। ऐसे में फॉलोअर्स की संख्या में कमी हो सकती है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.