Mon, Jun 15th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

बवाल: शिवसैनिक और खालिस्तानी समर्थक भिड़ें, खुलेआम पत्थर चलें, तलवारें तक लहराई गई

by Raju Chaurasia • April 29, 2022
Advertisement
Ad

पंजाब के पटियाला में शुक्रवार दोपहर जमकर बवाल हो गया। यहां जुलूस निकालने को लेकर दो समुदाय आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। बवाल इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से पत्थरबाजी हुई और तलवारें तक चलने लगीं। इसमें कई पुलिसकर्मी और लोगों के घायल होने की खबर है। कहा जा रहा है कि यह झड़प शिवसेना कार्यकर्ता और खालिस्तानी समर्थकों के बीच हुई है। पुलिस को पूरे मामले को शांत कराने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद से ही शहर में हालात बेहद तनावपूर्ण हैं। भारी संख्या में पुलिसबल तैनात है। देखिए पटिलाया हिंसा की तस्वीरें…


जानकारी के मुताबिक शिवसैनिकों की तरफ से खालिस्तान मुर्दाबाद मार्च निकाला गया। शिवसेना के पंजाब कार्यकारी प्रधान हरिश सिंगला की देखरेख में निकाला गया यह मार्च आर्य समाज चौक से शुरू हुआ। शिव सैनिक कार्यकर्ता खालिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए बढ़ रहे थे। इसी दौरान कुछ सिख संगठन भी तलवारें लेकर सड़क पर आ गए और हिंसक झड़प होने लगी।
दोनों तरफ से तलवारें लहराई गईं और पथराव भी किया गया। कई लोग घायल हो गए हैं।


जानकारी मिल रही है कि बवाल बढ़ने पर ईंट-पत्थर चलने लगे। छतों से भी पत्थरबाजी होती रही। इस घटना के बाद पुलिस ने सिख संगठनों को प्रदर्शन और हिंदू संगठनों को मार्च निकालने से रोक दिया है। इस झड़प के बाद सड़कें ईंट-पत्थर से पट गई हैं।


बवाल बढ़ने पर SHO करनवीर ने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की तो उनपर भी हमला हो गया। जिसमें वे घायल हो गए। इसके बाद SSP नानक सिंह ने मोर्चा संभाला और हवाई फायरिंग भी की। वहीं, IG राकेश अग्रवाल का दावा है कि स्थिति अब पूरी तरह कंट्रोल में है। उन्होंने सभी से शांति बनाए रखने की अपील की है।


वहीं जसविंदर सिंह राजपुरा ने कहा कि सिख संगठनों ने कई दिन से अपील की थी कि कुछ संगठन सिख राज के खिलाफ माहौल खराब कर रहे हैं। प्रशासन को चाहिए था कि इन लोगों को गिरफ्तार करते, ताकि माहौल खराब न हो।

 

शिवसेना की तरफ से एक दिन पहले ही इस मार्च का ऐलान किया गया था। इसको देखते हुए पुलिस सड़कों पर तैनात थी। हिंसा की आशंका के चलते पुलिस ने पहले ही बैरिकेडिंग और सुरक्षा के इंतजाम किए थे लेकिन यह काफी नहीं रहा और बवाल बढ़ गया। बाद में दोनों संगठन के लोगों को खड़ेदने के लिए पुलिस को बल का प्रयोग करना पड़ा।

इधर, खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने भी आज पंजाब के सभी सरकारी बिल्डिंगों पर खालिस्तान का झंडा फहराने का ऐलान किया था। झंडा फहराकर वीडियो भेजने वालों एक लाख डॉलर तक का इनाम देने की भी घोषणा की गई थी। बता दें कि गुरपतवंत पन्नू के भारत आने पर बैन लगा हुआ है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.