Wed, Jun 17th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

सोमनाथ मंदिर में कुछ दिन तो गुजारो, संहार में भी सृजन को जन्म देते हैं शिव—पीएम

by Raju Chaurasia • August 20, 2021
Advertisement
Ad

नई दिल्ली। विकास के मामले में गुजरात दुनिया के कई विकसित शहरों को मात देता है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्‍यम से सोमनाथ में कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

मोदी ने कहा-ये शिव ही हैं जो विनाश में भी विकास का बीज अंकुरित करते हैं, संहार में भी सृजन को जन्म देते हैं। इसलिए शिव अविनाशी हैं, अव्यक्त हैं और अनादि हैं। शिव में हमारी आस्था हमें समय की सीमाओं से परे हमारे अस्तित्व का बोध कराती है।

प्रधानमंत्री ने कहा-सोमनाथ आने वाले श्रद्धालु अब यहां जूना सोमनाथ मंदिर के भी आकर्षक स्वरूप का दर्शन करेंगे, नए पार्वती मंदिर का दर्शन भी करेंगे। इससे यहां नए अवसरों और नए रोजगारों का भी सृजन होगा और स्थान की दिव्यता भी बढ़ेगी।

मोदी ने जिन परियोजनाओं का उद्घाटन किया, उनमें सोमनाथ सैरगाह, सोमनाथ प्रदर्शनी केंद्र और पुराने (जूना) सोमनाथ का पुनर्निर्मित मंदिर परिसर शामिल हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री पार्वती मंदिर की आधारशिला भी रखी गई। केंद्रीय गृह मंत्री, केंद्रीय पर्यटन मंत्री, गुजरात के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

सोमनाथ सैरगाह को ‘प्रसाद (तीर्थयात्रा कायाकल्प और आध्यात्मिक, धरोहर संवर्धन अभियान) योजना’ के तहत 47 करोड़ रुपये से भी अधिक की कुल लागत से विकसित किया गया है। ‘पर्यटक सुविधा केंद्र’ के परिसर में विकसित सोमनाथ प्रदर्शनी केंद्र में पुराने सोमनाथ मंदिर के खंडित हिस्सों और पुराने सोमनाथ की नागर शैली की मंदिर वास्तुकला वाली मूर्तियों को दर्शाया जाता है।

पुराने (जूना) सोमनाथ के पुनर्निर्मित मंदिर परिसर को श्री सोमनाथ ट्रस्ट द्वारा 3.5 करोड़ रुपये के कुल परिव्यय के साथ पूरा किया गया है। इस मंदिर को ‘अहिल्याबाई मंदिर’ के रूप में भी जाना जाता है, क्योंकि इसे इंदौर की रानी अहिल्याबाई द्वारा तब बनाया गया था, जब उन्होंने पाया कि पुराना मंदिर खंडहर में तब्‍दील हो गया है। तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के साथ-साथ इसकी क्षमता बढ़ाने के लिए संपूर्ण पुराने मंदिर परिसर का समग्र रूप से पुनर्विकास किया गया है। श्री पार्वती मंदिर का निर्माण 30 करोड़ रुपये के कुल परिव्यय से किया जाना प्रस्तावित है। इसमें सोमपुरा सलात शैली में मंदिर का निर्माण, गर्भ गृह और नृत्य मंडप का विकास करना शामिल होगा।

महीनेभर पहले मोदी ने गुजरात में कई नेशनल प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया था। इसमें रेलवे परियोजनाओं से लेकर नेचर पार्क समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया किया था। इनमें उनके पैतृक शहर वडनगर का रेलवे स्टेशन भी शामिल था। वहीं ‘AQUATICS & ROBOTICS GALLERY’ और गुजरात साइंस सिटी में ‘नेचर पार्क’ का भी उद्घाटन किया था।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.