Tue, Jun 23rd, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

वीडियो: इस भयंकर गर्मी में जयमाल स्टेज पर दुल्हन से हुई एक गलती, दूल्हे ने भी गुस्से में तुरंत ले लिया बदला!

by Raju Chaurasia • May 3, 2022
Advertisement
Ad

देश में शादियों का सीजन चल रहा है। वह भी तब, जब भयंकर गर्मी पड़ रही है। सारी तैयारी ठीक रहती है, पूरी रहती है। माहौल भी खुशनुमा रहता है। लोग नाचते-झूमते खुशियां मनाते हैं, मगर अक्सर किसी न किसी शादी में ऐसा कुछ देखने को मिल रहा है कि वीडियो देखने के बाद लोग हैरान रह जा रहे। ऐसे वाकये शादी का मजा किरकिरा कर देते हैं।

https://youtu.be/L96DRopkdIw

सोशल मीडिया पर इन दिनों शादी का ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हा या दुल्हन अपनी ओर से कोई हरकत करते नहीं दिख रहे। एक दूसरे से कुछ भी बोल भी नहीं रहे, मगर उनके हाव भाव बता रहे हैं कि दोनों किस कदर गुस्से में हैं। यह सब कुछ हो रहा है जयमाल स्टेज पर और इससे यहां का माहौल खुशियों की जगह बेहद तनावपूर्ण दिख रहा है।

सोशल मीडिया पर यह वायरल वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है। अब करीब 70 लाख लोग इस वीडियो को देख चुके हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन स्टेज पर वरमाला लिए खड़ी है। वह थोड़ी सहमी सी दिख रही है। कुछ देर बाद वह दूल्हे के गले में वरमाला डालती है, मगर गलती से वह ठीक से नहीं जाता और गले में अटकने की जगह नीचे गिर जाता है। वहां खड़े कुछ लोग जयमाल ठीक करते हैं। दूल्हा थोड़ी देर उसी तरह खड़ा रहता है। कोई भाव प्रदर्शित नहीं करता, मगर उसके चेहरे पर गुस्सा और तनाव साफ दिख रहा है।

इसके बाद दूल्हा भी दुल्हन के गले में झटके से माला डाल देता है, मगर माला गले में टिकने की जगह नीचे गिर जाती है। तब वहां मौजूद लोग स्थिति संभालते हैं और वरमाला ठीक करते हैं। वीडियो देखकर लोग प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक यूजर ने दूल्हे पर निशाना साधते हुए कहा, थोड़ा झुक जाता भाई। वहीं, एक यूजर ने कहा कि दूल्हे ने आखिरकार अपनी बेइज्जती का बदला ले ही लिया।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.