Mon, Jul 27th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

जीएलए हैकाथॉन में 444 छात्रों ने दिखाया प्रोग्रामिंग का कमाल

by manish • September 27, 2023

जीएलए हैकाथॉन में 444 छात्रों ने दिखाया प्रोग्रामिंग का कमाल

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा।  जीएलए विश्वविद्यालय में आंतरिक स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2023 का आयोजन किया गया। हैकाथॉन कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को विभिन्न समस्याएं गिनाईं गईं। इसके बाद छात्रों की टीम ने लगातार करीब 30 घंटे बेहतर प्रोग्रामिंग के तहत समस्याओं के निराकरण पर बल देकर कई तरीके के सॉफ्टवेयर तैयार किए। बेहतर परफार्मेंस देने वाली छात्रों की टीम को नगद राषि और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया।

शुभारंभ कुलपति प्रो. फाल्गुनी गुप्ता, उपकुलपति प्रो. अनूप गुप्ता, डीन सीईए अशोक भंसाली, डीन लर्निग- डेवलपमेंट प्रो. आनन्द सिंह जलाल ने किया। सीईओ नीरज अग्रवाल एवं सीएफओ विवेक अग्रवाल ने सभी छात्र एवं छात्राओं को प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए बधाई देते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपना और जीएलए विश्वविद्यालय का नाम रोशन करने की शुभकामनाएंं दीं। इसके साथ ही कार्यक्रम में सहयोगी सभी फैकल्टी, स्टाफ एवं ई-सेल की भूरि भूरि प्रशंसा की एवं इस इवेंट का नोडल एजेंसी बनाने के लिए कार्य करने के लिए प्रयास करने को कहा।

कुलपति प्रो. फाल्गुनी गुप्ता ने बढ़ाया सभी का उत्साह 

कुलपति प्रो. फाल्गुनी गुप्ता ने प्रतियोगियों का हौसला बढ़ाते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उपकुलपति प्रो. अनूप गुप्ता ने कहा कि इसके माध्यम से छात्र-छात्राओं को समस्या को ढूंढ कर उसके समाधान की प्रवृत्ति एवं नवाचार की प्रेरणा मिलेगी। आंतरिक स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2023 का जीएलए विश्वविद्यालय में लगातार 30 घंटे का आयोजन बहुत बड़ा प्रेरणादायक कार्यक्रम रहा है।

निदेशक इन्क्यूबेशन प्रोफेसर मनोज कुमार ने मुख्य अतिथियों एवं निर्णायक मंडल के कॉपोर्रेट से अभिषेक मैत्रेय, मनमोहन एस, पीयूष खण्डेलवाल, चंद्रमोहन अरोड़ा के साथ-साथ काइट गाजियाबाद से डा. सीमा मैत्रेय का स्वागत किया। बताया कि हैकाथॉन का सॉफ्टवेयर संस्करण एक डिजिटल प्रतियोगिता है, जो कि संयुक्त रूप से शिक्षा मंत्रालय, एआइसीटीई और इंस्टीटूशन इनोवेशन कौंसिल जीएलएयू, ई-सेल एवं न्यूजेन आइईडीसी जीएलएयू द्वारा किया गया।

महाप्रबंधक रवि तिवारी ने बताया गया कि हैकाथॉन 2023 सॉफ्टवेयर में 66 एवं हार्डवेयर में 8 यानि कुल 74 टीम के अन्तर्गत 444 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में कुल 314 छात्र एवं 130 छात्राओं ने अपने नवाचार की प्रवृति को बढ़ावा देने एवं जीएलए विश्वविद्यालय का राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने के लिए एक-दूसरे के साथ कॉम्पटीषन किया। इनमें से सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 30 टीमों का चयन किया जायेगा। इस हैकाथॉन प्रतियोगिता में पहला स्थान- टीम ब्लैक आर्डर, द्वितीय स्थान संयुक्त रूप से – टीम बूलियन माइंडस एवं टीम इकोस्फीयर को जबकि तीसरा स्थान संयुक्त रूप से टीम टेक निंजास एवं टीम इनेक्सिआ को मिला। सफल रही टीमों को नगद राषि और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.