Mon, Jul 27th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

महावन समाधान दिवस में दर्ज हुई 64 शिकायतें

by manish • October 7, 2023

महावन समाधान दिवस में दर्ज हुई 64 शिकायतें

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना की अध्यक्षता में तहसील महावन में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 64 शिकायतें प्राप्त हुई। जिनमें से 35 शिकायतें राजस्व विभाग एवं 29 शिकायतें पुलिस विभाग व अन्य विभाग से सम्बन्धित थीं। सीडीओ ने मौके पर चार शिकायतों का निस्तारण कराया गया।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के आयोजन के दौरान उपजिलाधिकारी महावन श्रीमती नीलम श्रीवास्तव, खण्ड विकास अधिकारी बल्देव ऋषिपाल सिंह, क्षेत्राधिकारी महावन, पुलिस, राजस्व विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.