Sun, Jul 26th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

ठाकुर राधारमण लाल जू महाराज की पूजा अर्चना करती भाजपा प्रत्याशी हेमामालिनी।

by Raju Chaurasia • June 4, 2024

ठाकुर राधारमण लाल जू महाराज की पूजा अर्चना करती भाजपा प्रत्याशी हेमामालिनी।

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

जीत तय होने की खबर से भाजपा प्रत्याशी प्रफुल्लित
हेमामालिनी पहुंची राधारमण महाराज की शरण में
मथुरा में हैट्रिक बनाने के लिए आभार जताया

यूनिक समय, वृंदावन। मथुरा संसदीय क्षेत्र के चुनाव परिणाम में जीत का संकेत मिलने पर भाजपा प्रत्याशी हेमामालिनी के ओमेक्स स्थित आवास पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी चलाकर खुशी जाहिर की तो खुद हेमामालिनी ने ठाकुर राधारमण लाल जू महाराज के सामने जाकर आभार जताया। गौरतलब है कि भाजपा प्रत्याशी हेमामालिनी तीसरी बार मथुरा से लोकसभा चुनाव जीत रही हैं। उन्होंने चुनाव के दौरान मंदिर जाकर ठाकुर राधा रमण लाल जू महाराज के सामने जाकर पूजा अर्चना की थी और चुनाव में हैट्रिक बनाने की प्रार्थना की थी। ठाकुर राधारमण लाल जू महाराज ने उनकी प्रार्थना को स्वीकार कर लिया। परिणामों में भारी मतों से जीत तय होते ही भाजपा प्रत्याशी हेमामालिनी ठाकुर श्री राधा रमण मंदिर जा पहुंची। सेवायत अभिषेक गोस्वामी ने विधिवत पूजा अर्चना कराई। उन्होंने कहा कि यह ब्रजवासियों का आशीर्वाद और स्नेह है। उन्होंने आशा जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार सरकार बनाने जा रहे हैं।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.