Mon, Jul 27th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

भाजपाइयों ने मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

by manish • September 27, 2023

भाजपाइयों ने मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, कोसीकलां। भाजपाइयों ने एकात्मवाद के प्रेणता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती सादगी के साथ मनाई। पंडित दीनदयाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया।

नगर पालिका परिषद परिसर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पंडित दीनदयाल के अंत्योदय एवं एकात्म मानववाद दर्शन को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार कार्य कर रही है। इस मौके पर भाजयुमो नेता कल्पेश जैन, सौरभ जैन, सत्यवीर सांगवान, नेमचंद गर्ग, विनय उपाध्याय, सतीश बाल्मीकि, पवन यदुवंशी, लक्ष्मी नारायण चंदेल, मनीष जैन सभासद, ठा. भानु प्रताप, योगेश एवं अनिल आदि मौजूद थे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.