Mon, Jul 27th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

स्वस्थ शरीर से निकलते हैं स्वच्छ विचार: पदम फौजी

by manish • October 3, 2023

स्वस्थ शरीर से निकलते हैं स्वच्छ विचार: पदम फौजी

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, बरसाना। महात्मा गांधी जयंती पर कस्बे में अग्निवीर योद्धा भर्ती की दौड़ प्रतियोगिता कराई गई। इसमें राजवीर को प्रथम एवं गब्बर यादव द्वितीय स्थान पर रहे।करहला रोड स्थित पदम फौजी मैदान पर अग्निवीर की तैयारी कर रहे युवाओं की दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया।

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि पदम फौजी ने युवाओं से कहा कि वे प्रतिदिन व्यायाम करें, क्योंकि व्यायाम करने से शरीर स्वस्थ रहता है। अगर शरीर स्वस्थ है तो उसे कोई रोग नहीं लग सकता है। स्वस्थ शरीर से स्वच्छ विचार निकलते हैं। स्वच्छ विचारों से ही देश का संपूर्ण विकास होता है।

चेयरमैन प्रतिनिधि ने दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले राजवीर को 1500 रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर गब्बर यादव को 1000 रुपये और तृतीय स्थान पर रहने वाले बांके बिहारी को 700 रुपये दिए गए। अन्य प्रतिभागियों को 500-500 रुपये की नगद धनराशि दी।
इस दौरान कलूआ गौड़, विजेंद्र परमार, बुद्धा ठाकुर, केशव कटारा, मुकेश वकील, विनोद शंकरा, योगेश जादौन, माधव तिवारी एवं तरुण ठाकुर आदि उपस्थित थे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.