Mon, Jul 27th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह को मथुरा में याद किया

by manish • October 10, 2023

पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह को मथुरा में याद किया

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। समाजवादी पार्टी मथुरा-वृन्दावन महानगर कैम्प कार्यालय पर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष श्रीमती रितु गोयल ने कार्यकर्ताओं के साथ पुष्प अर्पित कर मुलायम सिंह के किए गए संघर्ष एवं विचारधारा रीति नीति को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

इस मौके पर पूर्व चेयरमैन रामधन गुज्जर, अल्पसंख्यक सभा के महासचिव डा राजन रिजवी एवं महानगर अध्यक्ष (पिछड़ा वर्ग ) रमेश सैनी ने मुलायम सिंह के सपनों को साकार करने का संकल्प लिया। संचालन अभिषेक यादव ने किया। इस मौके पर शिवकुमार यादव, पूर्व जेल विजीटर मनोज गोयल, उपाध्यक्ष वल्लभ भाई कुशवाहा, देवकीनंदन कश्यप, बनवारी लाल सविता, रामदयाल सैनी सचिव, भगवती चतुर्वेदी, दाऊदयाल शर्मा, बलवीर सैनी, ओमपाल सैनी एवं मनीष सैनी आदि उपस्थित थे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.