Mon, Jul 27th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

मथुरा: गोविंदनगर पुलिस ने गिरफ्तार किए दो चोर

by manish • October 9, 2023

मथुरा: गोविंदनगर पुलिस ने गिरफ्तार किए दो चोर

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय,मथुरा। गोविंदनगर पुलिस ने श्रद्धालुओं के पर्स और चेन आदि चोरी करने वाले दो चोरो को गिरफ्तार कर उनसे चुराए गए जेवर और 8350 रुपये के अलावा चेन काटने वाला कटर भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार श्री कृष्ण जन्म भूमि पर दर्शन करने को आने वाले वीएनएस नारायन निवासी सोना हरियाणा की सोने की चेन चोरी होने व एक अन्य महिला ने अपना पर्स चोरी होने जिसमें अपनी सोने की चेन, मंगल सूत्र व नकदी आदि की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस चोरों की तलाश कर रही थी। पुलिस को जन्म भूमि लिंक रोड के नीचे रेलवे लाइन के समीप खोखे पर दो चोरों के होने की सूचना मिली। पुलिस ने दोनों चोरों को वहां से गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.