Mon, Jul 27th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

मथुरा:मुठभेड़ स्थल पर एसओजी और राया पुलिस।

by manish • October 2, 2023
Mathura News

मथुरा:मुठभेड़ स्थल पर एसओजी और राया पुलिस।

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, राया (मथुरा)। थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस वे कट पीएनसी के समीप पुलिस और एसओजी टीम के साथ हुई मुठभेड़ में एक शातिर चोर गोली लगने से घायल हो गया। उस पर पुलिस की ओर से 25 हजार रुपये का इनामी घोषित था।

पुलिस और एसओजी टीम की एक साथ कार्यवाही – Mathura News

जानकारी के अनुसार रात्रि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए मुठभेड़ में अन्तराज्यीय 25 हजार रुपये के इनामी शातिर ट्रैक्टर लुटेरे आजम पुत्र नुरू निवासी सामरेड थाना पहाड़ी जनपद भरतपुर घायल हो गया। उसके पैर में पुलिस की गोली लगी।

यह भी पढ़े :-राम बरात के मार्ग के वाहनों के रूट हों तय: नवरात्रि तथा दशहरा पर्व पर सभी व्यवस्थायें रहेंगी सुदृंढ़: डीएम

उसके कब्जे से एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, एक तमंचा तथा दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। घायल अभियुक्त को जिला अस्पताल भेज दिया। टीम में थाना राया प्रभारी निरीक्षक अजय किशोर, एसओजी टीम प्रभारी तथा चौकी बिचपुरी प्रभारी विनय कुमार सहित पुलिसकर्मी मौजूद थे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.